Bihar

अच्छी खबर: पहली बार दरभंगा एयरपोर्ट पर रात में विमान ने दिल्ली के लिए भरी उड़ान, यात्रियों ने कहा- बड़ी उपलब्धि

दरभंगा एयरपोर्ट से बड़ी खबर है जहां पहली बार रात अंधेरे में यात्रियों को लेकर आई विमान की पहली बार लैंडिंग करवाई गई और उसके फिर टेकऑफ भी सफलता पूर्वक किया गया। विमान में यात्री काफी खुश दिखे।

बताया जाता है कि दरभंगा एयरपोर्ट पर मंगलवार की रात दिल्ली से स्पाइसजेट की फ्लाइट लगभग 3 घंटे लेट से 189 यात्रियों लेकर दरभंगा एयरपोर्ट पहुंची। उसके बाद फिर 174 यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हो गयी।

अंधेरे में लैंडिंग भी करवाई गई

रात के अंधेरे में एयर फोर्स अथॉरिटी और एयरपोर्ट ऑथिरिटी ने सफलतापूर्वक लैंडिंग और ऑफ कराया। यह स्पेशल एयरफोर्स द्वारा विशेष परमिशन से हुआ। इसको लेकर यात्रियों के अंदर काफी खुशी थी।दरअसल, दिल्ली से दरभंगा की फ्लाइट को 3 बजकर 10 मिनट में दिल्ली से दरभंगा और 3 बजकर 40 मिनट में दिल्ली के लिये रवाना होना था। लेकिन, फ्लाइट काफी लेट हो गयी फिर एयरपोर्ट अथॉरिटी और स्पाइस जेट ने यात्रियों की सुविधा को लेकर अंधेरे में लैंड और टेकऑफ सफलता पूर्वक कराया।

सुविधा होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी

दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरे यात्री ने कहा कि यहां एयरपोर्ट पर चल रहे लाइटिंग के काम शीघ्र पूरा कर लेना चाहिए। देर रात को विमान की लैंडिंग कराई गई इससे हम काफी खुश हैं। रात को विमान उतरने की सुविधा होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। इस सम्बंध में एक यात्री सुबोध कुमार ने कहा कि यह दरभंगा वासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है कि अब हमलोग रात को भी यहां के एयरपोर्ट से उड़ान भर सकेंगे और उत्तर सकेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

23 मिनट ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

5 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

6 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

6 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

6 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

7 घंटे ago