Samastipur

‘वर्ल्ड एनेस्थीसिया-डे’ पर संजीवनी इमरजेंसी हाॅस्पीटल में कार्यक्रम का आयोजन, लोगों को किया गया जागरूक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- एनेस्थीसिया ने सर्जरी (ऑपरेशन) को नया मुकाम दिया है। इससे रोगी को असहनीय दर्द से राहत मिलती है, वहीं डॉक्टरों को सर्जरी करने में आसानी होती है। शहर के आदर्श नगर स्थित संजीवनी इमरजेंसी हाॅस्पीटल में ‘वर्ल्ड एनेस्थीसिया-डे’ के मौके पर निदेशक डॉ. अजित कुमार ने कहा कि सर्जरी में जितना महत्व सर्जन का होता है, उतना ही एक एनेस्थिस्ट का भी। सर्जरी के पहले एनेस्थिस्ट की जिम्मेदारी व भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

यदि आप एनेस्थिस्ट की जांच में अयोग्य (अनफिट) रहते हैं, तो आपका ऑपरेशन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा पेशेवरों के लिए सफल सर्जरी की सुविधा प्रदान करने के लिए दुनियाभर में एनेस्थीसिया प्रदाताओं द्वारा किए गए कार्यों को मान्यता देने के लिए हर वर्ष 16 अक्टूबर को विश्व एनेस्थीसिया दिवस मनाया जाता है।

इससे पहले अस्पताल परिसर में शहर के वरिष्ठ एनेस्थेसिस्ट डॉ. राणा को अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। इस दौरान डॉ. राणा के साथ एनेस्थीसिया के डॉ. सुशील कुमार, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. रत्नेश कुमार एवं संजीवनी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अजित कुमार, सर्जन डॉ. रौशन, डॉ. अभिषेक सिंह के द्वारा केक काटकर समारोह पूर्वक इस दिवस को मनाया गया।

इस दौरान डॉ. राणा ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में एनेस्थीसिया के क्षेत्र में काफी बदलाव आये हैं। 15 से 20 साल पहले तक सर्जरी के बाद मरीजों को होश में आने में पूरा एक दिन लग जाता था। अब वे ऑपरेशन थिएटर पर बातें करते हैं। इसी दौरान उनकी सर्जरी हो जाती है। यह चिकित्सा जगत की सबसे बड़ी खोज है। आज के समय में एनेस्थीसिया के बिना कोई भी ऑपरेशन संभव नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

ट्रेनों को बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के मामले में समस्तीपुर मंडल के 180 लोग धराए

समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…

4 घंटे ago

उजियारपुर में फाइनेंस कर्मी से 83 हजार रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…

10 घंटे ago

ओवरब्रिज पर दो दिनों में स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू, सदर SDO ने किया निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…

10 घंटे ago

शिक्षा विभाग में 34 करोड़ की गड़बड़ी, बिहार के सभी DEO को 7 दिनों में देना होगा जवाब; HRMS पोर्टल पर छेड़छाड़ कर अधिक राशि निकालने का मामला

बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी अनियमितता को लेकर सभी जिलों के…

11 घंटे ago

रेलवे का बड़ा फैसला : यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 10 से अधिक शहरों के लिए पार्सल सेवा स्थगित

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ और आवागमन की…

16 घंटे ago

पूजा के बाद समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के विभिन्न स्टेशनों से दिल्ली के लिए हो रही 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

समस्तीपुर : दीपावली व लोक आस्था का महापर्व छठ पर घर लौटने वाले प्रवासियों की…

19 घंटे ago