समस्तीपुर : समस्तीपुर में इन दिनों आम लोग तो क्या पुलिस वाले भी खुद को सुरक्षित महसूस नही कर रहे है। बेखौफ चोरों ने पुलिसिया व्यवस्था को धत्ता बताते हुए थाने से महज कुछ ही दूरी पर स्थिति पूर्व थानाध्यक्ष के बंद घर को अपना निशाना बना लिया। अज्ञात चोरों ने पुलिस अधिकारी के घर से फ्रिज, वाशिंग मशीन, इन्वर्टर, बैट्री, पंखा, टीवी, कुछ कपड़े सहित अन्य सामान लेकर भाग निकले। मामला विद्यापति नगर थाना क्षेत्र की है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि विद्यापतिनगर थाना में पदस्थापित पूर्व थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार जो वर्तमान में रोसेड़ा थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित है विद्यापति नगर थाना से सेट जल संसाधन विभाग के एक भवन में रहा करते थे। उनके स्थानांतरण के कारण मकान कई महीनों से बंद पड़ा था। महीनों से बंद घर की भनक लगते ही अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर मे रखे लाखों रुपये के समान पर हाथ साफ कर दिया।
हालांकि चोरों ने घटना को कब अंजाम दिया है इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नही मिल पा रही है। आज मंगलवार की सुबह आसपास के लोगो ने घर के मुख्य दरवाजे को खुला देख इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। स्थानीय पुलिस के द्वारा घटना की जानकारी पीड़ित थानाध्यक्ष को दी गई, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। हालांकि अभी तक पीड़ित थानाध्यक्ष के द्वारा मामले की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन स्थानीय पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई में जुट गई है। घटना को लेकर पुलिस के द्वारा मामले को दबाने की भरसक कोशिश की जा रही थी। वहीं इस मामले पर फिलहाल कोई भी अधिकारी कुछ बोलने से बचते नजर आ रहे है।
बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…
हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…
बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…
समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…
नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…