Samastipur

परीक्षा संस्कृत भाषा की, पूछे गए इस्लाम धर्म से जुड़े सवाल; मोहिउद्दीननगर भाजपा MLA ने उठाएं सवाल, सियासत तेज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर [पदमाकर सिंह लाला] :- शिक्षा विभाग से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में नामांकित बच्चों के लिए मासिक आधार पर परीक्षा आयोजित करने का निर्देश जारी किया है। इसके तहत अक्टूबर माह में नौवीं कक्षा की परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को दूसरी पाली में संस्कृत की परीक्षा आयोजित की गई। बता दें कि इसके प्रश्न पत्र में इस्लाम से जुड़े दस सवाल पूछे गए थे। इसके बाद से ही ये प्रश्न पत्र इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इसके बाद से प्रश्न पत्र तैयार करने की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। बताते हैं कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के.पाठक के निर्देश के बाद सरकारी विद्यालयों में मासिक स्तर पर जांच परीक्षा ली जा रही है। गुरुवार को नौवीं कक्षा के बच्चों से संस्कृत विषय की परीक्षा ली गई। इसमें इस्लाम धर्म से जुड़े प्रश्न पूछे जाने पर विरोध शुरू हो गया है।

भाजपा ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने की बात कहीं है :

मोहिउद्दीन नगर से भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह ने इस पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि देव वाणी संस्कृत भाषा की परीक्षा में इस प्रकार का प्रश्न शामिल नहीं किया जाना चाहिए। विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। इसके साथ ही संस्कृत की पाठ्य पुस्तक से इस अध्याय को हटाने की मांग की जाएगी। भाजपा विधायक श्री सिंह ने कहा कि नीतिश -तेजस्वी की सरकार तुष्टिकरण की सियासत कर रही है। इस प्रकार का ओछापन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इसके माध्यम से प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सबका साथ,सबका विकास हमारी सोच हैं लेकिन तुष्टीकरण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी जताया कड़ा विरोध :

भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन सरकार तुष्टिकरण के अपने पुराने एजेंडे को अधिकारियों को निर्देशित कर बढ़ा रहीं हैं। जहां एक ओर हिंदुओं के पर्व- त्योहार के मौके छुट्टियां काटी जा रही है। वहीं संस्कृत भाषा की परीक्षा में इस्लाम धर्म से संबंधित दस- दस प्रश्न पूछे जा रहें हैं। इससे प्रतीत होता है कि एक समुदाय विशेष का वोट की खातिर ये कितना नीचे तक गिर सकते हैं। तुष्टिकरण की सियासत को बढ़ावा दे राज्य सरकार सनातन धर्म का लगातार अपमान कर रही है। इस मुद्दे को पार्टी जनता के बीच ले जा कर नीतीश – तेजश्वी सरकार का पर्दाफाश करेंगी।

क्या हैं मामला :

दरअसल, नौवीं कक्षा के संस्कृत विषय की पाठ्य पुस्तक में कुल 15 अध्याय हैं। इनमें 10 वें अध्याय का नाम ईद महोत्सवः (निबंध) है। 26 अक्टूबर को संचालित संस्कृत की परीक्षा में इस एक अध्याय से वस्तुनिष्ठ प्रकार के 30 प्रश्न में प्रश्न संख्या – 10, 11और 13 यानी कुल तीन प्रश्न, लघु उत्तरीय प्रकार के 10 प्रश्न में प्रश्न संख्या 1 से 5 यानी कुल 5 प्रश्न तथा दीर्घ उत्तरीय

पांच प्रश्न में प्रश्न संख्या – 13 व 14 यानी कुल दो प्रश्न इसी अध्याय से पूछे गए हैं।

संस्कृत की परीक्षा में इस्लाम से जुड़े पूछे गए प्रश्न –
  • 1. मुसलमान का सर्वोत्तम पर्व कौन सा है?
  • 2. ईद में कौन सा पकवान प्रसिद्ध है?
  • 3. जकात किसे कहा जाता है?
  • 4. इफ्तार क्या होता है?
  • 5. रोजा किस समय खोला जाता है, क्या देख कर खोला जाता है?
  • 6. फितरा किसे कहते हैं?
  • 7. ईद में क्या-क्या पकवान बनता है?
  • 8. ईद कैसा पर्व है?
  • 9. ईद में क्या-क्या होता है?
  • 10. ईद पर्व क्या संदेश देता है?

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

2 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

3 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

12 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

13 घंटे ago