Samastipur

सीने पर आस्था का संकल्प : सीने पर कलश रखकर मां की आराधना में जुटी संगीता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] :- विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत हरपुर बोचहा पंचायत के खाटूश्याम धाम स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में आस्था विश्वास का स्थल बना हुआ है। कलश स्थापना का संकल्प लेकर स्व. नागेंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी संगीता देवी आस्था व विश्वास के साथ के साथ अन्न एवं जल का त्याग कर मां दुर्गा की आराधना में अपने सीने पर कलश रख पूजा अर्चना में लीन है।

संगीता देवी द्वारा लिया गया सकंल्प पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अपने सीने पर गंगाजल से भरे कलश रखकर देवी दुर्गा की पूजा शुरू की है। उन्होंने बताया कि मैं इन कलशों को अगले 9 दिनों तक पूर्ण उपवास रखते हुए अपने सीने पर रखे रहूंगी। माता रानी का पिछले कई सालों से मैं नवरात्रि के अवसर पर सिर्फ गंगाजल व तुलसी पर व्रत कर रही हूं। माता ने मेरी मन्नतें पूर्ण की है। इस वर्ष सीने पर कलश लेकर पूजा आराधना में जुटी हूं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

10 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

11 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

19 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

21 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

23 घंटे ago