Samastipur

समस्तीपुर में इस जगह कलश स्थापना के दिन ही खुलता है माता का पट, वर्षो की परम्परा यहां आज भी हैं कायम 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न दुर्गा मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापन के साथ पूजा अर्चना शारदीय नवरात्र को लेकर की गयी। आम तौर पर माता का पट नवरात्रि पर्व के अष्टमी तिथि को श्रद्धालुओं के दर्शन को खुलता है। लेकिन हरपुर बोचहा के माता मंदिर में वर्षों की परम्परा के अनुसार कलश स्थापना के बाद माता का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ मन्दिर परिसर में जुट गयी।

पुजारी रजनीश कुमार तिवारी का बताना है कि वर्षों से यहां कलश स्थापना के बाद माता का पट श्रद्धालुओं के लिये खोल दी जाती है। यहां देवी दुर्गा के साथ बीस अन्य देवी – देवता के वाहनों के साथ पूजन की परम्परा रही है। जो भक्तों के लिये आकर्षण का केंद्र बना रहता है। संध्या आरती के दौरान मनोकामना के लिये भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।

बताया जाता है कि हरपुर बोचहा वाली मइया के दरबार में भक्त सच्चे दिल से जो कुछ भी मांगता है। मईया उसकी मुरादें अवश्य ही पूरी होती है। आस्था का केंद्र बना इस मंदिर में मनोकामना पूर्ण होने पर बड़ी संख्या में नवमी तिथि के दिन छागर बलि प्रदान की जाती है। बलि प्रथा को लेकर दूर दराज से लोग मन्दिर परिसर में पहुंचते हैं।

जानकारी के मुताबिक परम्परा के अनुसार यहां सैकड़ों वर्षों से रघुवंश नारायण सिंह व कुलदीप नारायण सिंह के पूर्वजों ने दुर्गा पूजा की स्थापना की थी। रघुवंश नारायण सिंह व कुलदीप नारायण सिंह के वंशज आज भी कायम हुए इस परम्परा के मुताबिक ही पूजा पाठ कर रहे है। उधर संध्या आरती में मंदिरों पर दीप जलाने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ संध्या आरती में मंदिरों में पूजा स्थलों पर माता के संध्या आरती में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। संध्या आरती में दीप के साथ पूजा पंडाल और मंदिरों में समय से पहले श्रद्धालु पहुंच पूजा अर्चना कर दीप जलाकर भक्तों ने माता की स्तुति करते दिखें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

10 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

11 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

19 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

21 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

23 घंटे ago