Samastipur

शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा की अराधना का पवित्र पर्व शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना के साथ शुरू

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] :- शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा की अराधना का पवित्र पर्व शारदीय नवरात्रि रविवार से शुरू हो गया। नवरात्रि को लेकर लोगों में उत्साह अभी से देखने को मिल रहा है। रविवार को कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना शुरू हुई। शुभ मुहूर्त पर कलश घट का विधि विधान से स्थापना कर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की आराधना की गई। मंदिर में लोगों का तांता लगा रहा। वहीं नवरात्र पर घरों में भी कलश घट की स्थापना की गयी।

इसको लेकर बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गयी है। पूजा सामग्री की दुकानें बाजार में जगह-जगह सज गयी है। पूजा के लिए मिट्टी की कलश, माता की चुनरी, मोती की माला, नारियल एवं अन्य पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी हुई। शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के साथ ही जहां या देवी सर्व भूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता…से मंदिर गुंजायमान हो गया। वहीं विभिन्न मंदिरों समेत विभिन्न पूजा पंडालों में चहल पहल बढ़ गई है।

विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का उत्साह देखते ही बन रहा है। ऐसी मान्यता है कि मां शैलपुत्री की विधि पूर्वक पूजा करने से मन कभी अशांत नहीं रहता और घर में सौभाग्य का आगमन होता है। पंडित सुबोध कुमार मिश्रा कहते हैं कि मां शैलपुत्री स्थायित्व व शक्तिमान का वरदान देती है। उधर पुरानी दुर्गा मंदिर, मऊ बाजार, शेरपुर, बाजिदपुर, विद्यापतिधाम , कांचा, गढ़सिसई, हरपुर बोचहा आदि गांवों के दुर्गा मंदिरों में संध्या आरती के लिए महिलाओं व युवतियों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

11 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

12 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

13 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

20 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

22 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

24 घंटे ago