Samastipur

समस्तीपुर में नाबालिग बच्ची का बार-बार अपहरण कर किया जा रहा दुष्कर्म, पुलिस बनी हुई है उदासीन; मजबूर पिता ने DGP से लगाई न्याय गुहार 

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- एक पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री का लगातार अपहरण व दुष्कर्म की घटना से मजबूर होकर व स्थानीय पुलिस की उदासीनता के खिलाफ पुलिस महानिदेशक से न्याय की गुहार लगायी है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। इस गांव की नाबालिग बच्ची को 13 सितंबर को चौथी बार अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर पीड़ित पिता के आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

लगातार हो रही घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए पीड़ित ने पुलिस महानिदेशक को बताया है की अप्रैल 20 में पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस घटना की प्राथमिकी महिला थाना समस्तीपुर में दर्ज करायी गयी। इसके बाद नामजद आरोपी केस उठाने के लिए धमकी देता था। महिला थाना में 28/20 एवं 67/20 कांड दर्ज है।

27 सितंबर 22 को फिर घटना को आरोपियों ने अंजाम दिया। जिसे लेकर विद्यापतिनगर थाना में 141/22 कांड दर्ज कराया गया। सभी घटनाओं में सात लोग नामजद हैं सभी आरोपी हमेशा केस उठाने की धमकी देते रहे हैं। इधर 13 सितंबर 2023 के दिन सभी पांच स्कार्पियो से घर को घेर फिर पुत्री का अपहरण कर लिया है। पीड़ित पिता ने मामले में स्थानीय पुलिस पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है।

Avinash Roy

Recent Posts

स्व-गणना का मिलेगा विकल्प, पेपरलेस होगी जनगणना प्रक्रिया, GIS मैपिंग से जुड़ेगा हर वार्ड

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में डीएम-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में…

28 मिनट ago

समस्तीपुर : रबी गेहूं फसल कटनी प्रयोग का हुआ निरीक्षण, उपज दर का किया गया आकलन

समस्तीपुर : बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड की…

3 घंटे ago

BJP ऑफिस के बाहर सम्राट चौधरी के CM वाले पोस्टर को BJP के ही कार्यकर्ताओं ने फाड़ा, मीडिया प्रभारी बोले- भाजपा का कोई लेना-देना नहीं

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से जुड़ा एक पोस्टर बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाया…

6 घंटे ago

पूसा में आम के बगीचे से दो पिस्तौल, एक रिवाल्वर और 24 गोलियां बरामद

समस्तीपुर/पूसा : एसटीएफ ने समस्तीपुर के वैनी थाने की पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र…

6 घंटे ago

ताजपुर में हुए रेलवे लोको पायलट ह’त्याकांड मामले में तीन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया

समस्तीपुर : जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी गांव में बीते गुरुवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे KFC और McDonald’s, एयरपोर्ट कि तरह यात्रियों को होगी सुविधा

समस्तीपुर : रेलवे यात्रियों को अब एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की दिशा में बड़ा कदम…

9 घंटे ago