Samastipur

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विभूतिपुर के BSF हवलदार को नम आँखों से दी गयी अंतिम विदाई, शोक की लहर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर में उस वक्त शोक की लहर दौड़ पड़ी जब शाहपुर निवासी दिवंगत बीएसएफ हवलदार रामचंद्र राम का पार्थिव शरीर बुधवार को अपने गांव शाहपुर लाया गया। जवान का पार्थिव शरीर आने पर अंतिम दर्शन के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

परिजनों ने बताया कि रामचंद्र राम को ड्यूटी के दौरान ही एकाएक दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें उपचार अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। इधर गांव में उनके निधन की सूचना मिलते हैं शोक की लहर दौड़ पड़ी। मौके पर मुखिया रंजीत कुमार के नेतृत्व में उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु तिरंगा यात्रा निकालकर परिजनों व एनडीआरएफ पुलिस पदाधिकारी एवं ग्रामीणों के द्वारा तिरंगा यात्रा के साथ रामचन्द्र राम अमर रहे के नारे लगाते हुए अंतिम संस्कार के लिए बेगूसराय के अयोध्या घाट ले जाया गया।

इस दौरान अखिलेश कुमार यादव, रंजीत कुमार सिंह, रफक आलम, नरेश कुमार, रजनीश कुमार, अतुल कुमार सिंह, अमितेश कुमार, अमरेंद्र कुमार सिंह, शैलेश कुमार समेत एक दर्जन एनडीआरफ पुलिस पदाधिकारी गार्ड ऑफ ऑनर देकर भावभीनी अंतिम विदाई दी। उनके विदाई के समय में सबके आंखों से आंसू छलक पड़े। मुखाग्नि पुत्र राजीव कुमार राम ने दी। वहीं ताबूत पर जो तिरंगा था उसे सह सम्मान परिजनों को सौंपा गया। यह शहीद की अंतिम निशानी थी।

बताया जाता है कि रामचंद्र राम पंजाब के फरीदकोट में बीएसएफ हवलदार के पद पर कार्यरत थे। 8 अक्टूबर को हर्ट एटैक से उनकी मृत्यु हो गई। वे 57 वर्ष के थे। इस घटना से पत्नी रामा देवी, पुत्र राजीव कुमार राम, अभिषेक कुमार राम, सुनील कुमार राम समेत अन्य परिजनों शोक में है। मौके पर पहुंचे जवानों ने बताया कि रामचंद्र राम एक कर्तव्यनिष्ट ईमानदार जवान थे वह अपने काम के प्रति काफी लग्नशील थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

8 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

9 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

22 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

22 घंटे ago