Samastipur

उजियारपुर में रेल फाटक संख्या-48 के पास डेढ़ घंटे तक फंसी रही जनसेवा एक्सप्रेस, जानें क्या थी वजह…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में ट्रेन संख्या 13419 भागलपुर मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस शुक्रवार की शाम करीब डेढ़ घंटे तक फंसी रही। बरौनी-समस्तीपुर रेलखंड के उजियारपुर रेलवे स्टेशन के समीप रेल फाटक संख्या-48 के पास ट्रेन का इंजन फेल हो गया। इस वजह से करीब डेढ़ घंटा तक ट्रेन रुकी रही। बाद में सूचना पर समस्तीपुर से दूसरा इंजन गया। उसके बाद ट्रेन मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो पाई। इस बीच ट्रेन में सवार यात्री परेशान रहे।

मिली जानकारी के अनुसार, जन सेवा एक्सप्रेस ट्रेन भागलपुर से खुलकर मुजफ्फरपुर के लिए जा रही थी। जैसे ही उजियारपुर स्टेशन के समीप रेल फाटक संख्या 48 पर पहुंची उसका इंजन फेल हो गया। इस वजह से घुप अंधेरे के बीच ट्रेन खड़ी हो गयी। शाम लगभग 7:15 बजे से 8:30 तक बजे तक ट्रेन ट्रेक पर खड़ी रही।

काफी मशक्कत के बाद जब गाड़ी को आगे नहीं बढ़ाया जा सका तो इसकी सूचना ट्रेन के चालक व गार्ड ने रेलवे के वरीय अधिकारियों को दिया। प्रक्रिया पूरी करके दूसरा इंजन समस्तीपुर से मंगवाया गया। नये इंजन से जोड़कर ट्रेन को गन्तव्य के लिए भेज दिया। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर अंधेरा और पीने का पानी नहीं होने के कारण यात्री परेशान रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

5 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

6 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

10 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago