Samastipur

उजियारपुर में अवैध चावल लदा ट्रक जब्त, गोदाम को भी पुलिस ने किया सील

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर प्रखण्ड के पतैली पूर्वी पंचायत अंतर्गत एकशिला गांव स्थित एक गोदाम में पुलिस ने छापेमारी कर ट्रक पर लदे अवैध चावल व गोदाम में रखे चावल को जप्त कर लिया। इसके बाद सूचना पर उजियारपुर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रंजीत झा ने चावल को प्रारम्भिक जांच में अवैध मानते हुए ट्रक पर लोड चावल की बोरियां को गोदाम में उतरवाकर गोदाम को सील कर दिया।

बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त गोदाम से अवैध चावल लदी ट्रक को रात के अंधेरे में ट्रक पर लोड कर कहीं बाहर भेजने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर ट्रक व चावल को जप्त कर लिया। जांच को लेकर उजियारपुर पुलिस ने MO को सूचित किया। मंगलवार की देर रात व बुधवार को MO ने जांच की। MO ने बताया कि मिल पहुंचकर जब्त चावल के बारे में गोदाम संचालक से पूछताछ की गई। उन्होंने सही ठंग से चावल की खरीद बिक्री होने की बात कही। लेकिन संतोषजनक कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।

जिसके बाद ट्रक पर लदे चावल को मिल में उतरवाकर मिल को सील कर दिया गया है। जांच प्रक्रिया जारी है। जांच के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने चावल को अनलोड करने के बाद ट्रक को जब्त कर थाने लेकर चली गई। हालांकि फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। इधर मामले में गोदाम के संचालक चिंटू बंका ने बताया कि चावल को बंगाल से खरीदा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी मेडिकल स्टोर पर CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य, दवा बिक्री की होगी कड़ी निगरानी, रिकॉर्डिंग 90 दिन रखनी होगी सुरक्षित

समस्तीपुर : जिले में दवाओं की अवैध बिक्री, बिना चिकित्सकीय पर्ची के एंटीबायोटिक और नशीली…

27 मिनट ago

समस्तीपुर : ह’त्याकांड मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा, दोषी को 50 हजार रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया

समस्तीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर नगर आयुक्त ने टैक्स दरोगा, प्रभारी सफाई निरीक्षक, सिविल इंजीनियर समेत 8 लापरवाह कर्मियों को किया शोकॉज

समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

12 घंटे ago