Samastipur

समस्तीपुर में टीम इंडिया के फैंस पर चढ़ा क्रिकेट का खुमार, भारतीय टीम की जीत की कामना को लेकर किया पूजा हवन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- मिथिलांचल के सुप्रसिद्ध व शेष बिहार का देवघर कहें जानें वाले श्री बालेश्वर स्थान मंदिर विद्यापतिधाम के आंगन में भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर बाबा का विशेष पूजन अर्चन किया जा रहा है। क्रिक्रेट प्रेमी युवाओं से लेकर पंडे – पुजारी ने मंत्रोंचार के साथ उगना महादेव का पूजन कर आरती की और हवन यज्ञ कर भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना की।

भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर उगना महादेव मंदिर में विशेष पूजन अभिषेक हुआ। पुजारी ने विशेष मंत्र उच्चारण के साथ भारत की जीत की कामना की। ज्ञातव्य हो कि क्रिकेट विश्व कप के दौरान आज शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होना है। ऐसे में भारत की जीत को लेकर पूजन – पाठ और प्रार्थनाओं का दौर जारी है। ऐसा ही नजारा विद्यापतिधाम मंदिर में देखने को मिला।

यहां गर्भगृह में मंदिर के पंडित पुजारी व युवा क्रिकेट प्रेमियों ने विशेष पूजन अभिषेक किया और मंत्र उच्चारण के साथ उगना महादेव से प्रार्थना की है कि भारत की विजय हो इसके साथ ही भारत विश्व कप विजेता भी बने। स्थानीय युवाओं व क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की जीत की खुशी और पाकिस्तान को हराने के लिए हवन – पूजन किया।

उधर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में अभी से ही खासा उत्साह देखा जा रहा है। युवाओं ने मंदिर में भारत की जीत के लिए हवन पूजन करते हुए भारत व्लर्ड कप विजेता बने इसकी कामना भगवान भोले से किया। क्रिकेट प्रेमियों ने बताया कि जिस तरह पहले भारतीय टीम पाकिस्तान को हराने का काम किया है। आज भी उसी तरह भारत पाकिस्तान को धूल चटाने का काम करेंगे और हम लोग आज रात में होली दिवाली एक साथ मनाएंगे।

पूजा हवन करने वालों में रत्न शंकर भारद्वाज, प्रवीण कुमार गिरि, संजय कुमार सिंह, मन्नु गिरि, सनोज गिरि, मनीष गिरि, टुनटुन सिंह आदि शामिल रहें। क्रिकेट प्रेमियों की तरफ से इस मुकाबले में भारत टीम की जीत के लिए हो रहे हवन में खिलाड़ियों के पोस्टर्स के साथ पूजा की गई। इसमें फैंस शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा व रविचंद्रन अश्विन को लेकर खास प्रार्थना भी कर रहे हैं। फैंस ने इस दौरान यह भी कहा कि भारतीय टीम जीत हासिल करने के साथ पाकिस्तान को एक बार फिर से धूल चटाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

2 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

5 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

5 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

5 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

15 घंटे ago