नीतीश कुमार का साथ छोड़ने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने विधान परिषद की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया था। तब से राज्यपाल कोटे से मनोनीत विधान परिषद सदस्य का एक सीट खाली चल रहा था। अब उसे भर दिया गया है। कुशवाहा के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर प्रोफेसर राज्यवर्धन आजाद को मनोनीत किया गया है। राजभवन की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
प्रोफेसर डॉक्टर राज्यवर्धन आजाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे हैं। इनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से काफी नजदीकी बताई जाती है। अब इन्हें विधानपरिषद भेजा गया है।
डॉ आजाद देश जाने माने नेत्र चिकित्सक हैं. सीएम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉक्टर राजवर्धन आजाद को विधान पार्षद बनाने के लिए अनुशंसा की थी. उसके बाद बिहार राजभवन ने उन्हें एमएलसी बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है.
बता दें कि बिहार विधान परिषद में राज्य के राज्यपाल कोटे से 12 सदस्यों का मनोनयन का प्रावधान है, इसके लिए राज्य सरकार की ओर से अनुसंशा की जाती है. राज्य सरकार ने इसके पहले 12 लोगों को विधान परिषद का सदस्य बनाने के लिए मनोनीत किया था.
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…