समस्तीपुर/ताजपुर :- ताजपुर थाना क्षेत्र के एनएच-28 किनारे कोल्ड स्टोरेज चौक स्थित कपड़ा के थौक व्यवसायी की दुकान पर हथियारबंद तीन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने धावा बोल लूटपाट करने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने व्यवसायी को पिस्टल के बट से मार कर जख्मी कर दिया। इतने में सामने सड़क पर गश्ती पुलिस को देख सभी बदमाश बाइक पर सवार हो भाग खड़े हुए। घटना गुरुवार की देर शाम सवा नौ बजे के करीब की बताई जाती है।
व्यवसायी बंगरा थाना क्षेत्र के सरसौना निवासी प्रिंस कुमार बताया गया है। घटना के वक्त दुकानदार दुकान का हिसाब किताब मिलाकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इतने में मौका पाकर बाइक पर सवार तीन बदमाश दुकान में घुस गए और दुकानदार को गन पॉइंट पर लेकर लूटपाट की कोशिश करने लगे। इस दौरान दुकानदार से बदमाशों की बकझक होने लगी।
बकझक के दौरान ही बदमाशों ने पिस्टल की बट से दुकानदार पर प्रहार किया। फिर पुलिस गश्ती दल को सड़क पर आते देख फरार हो गए। इस बाबत पूछे जाने पर ताजपुर थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि कुछ बदमाशों के साथ दुकानदार की झड़प होने और पिस्टल के बट से दुकानदार को चोट पहुंचाने की सूचना मिली है। लूटपाट या गोलीबारी की घटना नहीं हुई है। पुलिस बल के साथ अधिकारी को घटनास्थल पर भेजकर घटना की छानबीन कराई जा रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…
समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…
समस्तीपुर : शहर में चोरी, छिनतई और चेन स्नैचिंग की लगातार हो रही घटनाओं से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…
समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…