Samastipur

SP ने डबल मर्डर मामले में SIT का किया गठन, सात दिनों में उद्भेदन की जिम्मेवारी पुलिस पदाधिकारियों को सौंपी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा डबल मर्डर मामले में एसपी विनय तिवारी ने जल्द उद्भेदन को लेकर एसआईटी का गठन किया है। एसपी खुद भी गुरुवार की अहले सुबह रोसड़ा पहुंच मामले की जांच भी की। घटना की जानकारी लेने के बाद उन्होंने एसआईटी का गठन कर सात दिनों में हत्याकांड का खुलासा करने की जिम्मेवारी पुलिस पदाधिकारियों को सौंपी। घटना के करीब 07 घंटे बाद गुरुवार की अहले सुबह एसपी रोसड़ा पहुंच परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और परिजनों को न्याय मिलने का भरोसा दिलाया।

एसपी ने कहा कि सात दिनों के अंदर अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे। उन्होंने कहा कि इस घटना को हमनें चैलेंज के तौर पर लिया है। डबल मर्डर कांड को अंजाम देने वाले अपराधी जहां भी होंगें पुलिस उसे ढूंढ निकालेगी, आप बस सात दिनों की मोहलत दीजिए। इस दौरान परिजनों द्वारा स्थानीय थाना व डीएसपी के कार्यशैली पर असंतोष जताया गया, इस पर एसपी ने कहा कि इस मामले के उदभेदन के लिए गठित की गई एसआईटी में कोई भी स्थानीय पुलिस पदाधिकारी शामिल नहीं होंगे।

बता दें कि डबल मर्डर की घटना से आक्रोशित परिजनों का उबाल रोसड़ा पुलिस की कार्यशैली को लेकर था। इससे पहले भी दोनों भाइयों के साथ घटना हो चुकी थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी। मृतक के बड़े भाई अमित चौधरी का कहना था कि गत वर्ष 03 जुलाई 2022 की रात दुकान से लौटने के क्रम में ही बाइक सवार अपराधियों ने उनके भाई के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। अपराधियों ने उनके भाई से चार लाख रुपये लूट लिया था। इस मामले का उदभेदन नहीं हो सका।

इसके बाद गत वर्ष ही नवम्बर माह में उनके भाई पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में नामजद एफआईआर दर्ज करायी गयी, पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी । इसके बाद उनके गोदाम में चोरी की घटना हुई, सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराया गया, पर पुलिस कुछ नहीं कर सकी।

मृतक के बड़े भाई का कहना था कि बार-बार अपराधियों द्वारा उनके भाई को टारगेट किया जा रहा था, पर पुलिस प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा था। जिसका नतीजा हुआ कि मेरा दोनों भाई आज इस दुनिया में नहीं है। परिजन पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचन्हि खड़ा कर रहे थे। परिजनों का कहना था कि पूर्व के मामलों में किन पुलिस पदाधिकारियों द्वारा शिथिलता बरती गई, इसकी जांच कराई जाए।

वहीं गुरुवार को दिन भर रोसड़ा पुलिस व डीआईयू टीम शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालती रही। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार दो संदिग्ध मिले हैं। जो दोनों भाइयों का पीछा करता नजर आया है। पुलिस उन संदिग्धों की पहचान में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

26 मिनट ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

5 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

6 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

6 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

6 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

7 घंटे ago