Samastipur

समस्तीपुर : पूजा के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, घटना के बाद गांव में मचा कोहराम, पूजा में शामिल होने दिल्ली से आया था गांव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना के रामचंद्रपुर ड्योढी गांव के वार्ड संख्या-2 में बिजली की करंट लगने से सोमवार की दोपहर सिद्धांत कुमार (25 वर्ष) की दशहरा के नवमीं पूजा के समय ही मौत हो गई। घटना के बारे में बताया जाता है की दिल्ली से नौकरी से छुट्टी लेकर दशहरा पूजा में शामिल होने वह अपने घर वापस आया था। दरवाजे के पास ही माता दुर्गा की पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बिजली के मेंन स्विच काटने पहुंचा तो सिद्धांत करंट की चपेट में आ गया और वह बेहोश होकर गिर गया। जिसे स्थानीय लोगो ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

इसकी सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। सिद्धांत के माता पिता के अलावा रिश्तेदार और गांव के लोगों की आंसू नही थम रहा था। एक तरफ खुशियों का माहौल था, सभी लोग मां की आराधना में लगे थे, वही इस घटना के बाद मातम पसर गया। बताया जाता है कि तीन साल पहले उसकी शादी नेहा कुमारी से हुई थी। डेढ़ साल का एक उसे बेटा भी है। युवक के पिता भी शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार रहते हैं ऐसे में बेटे की मौत के बाद मां विम्मी देवी का रोरोकर बुरा हाल हो गया है। नवमी के दिन बेटे की मौत के बाद उसकी मां विम्मी देवी पिता हरिशंकर प्रसाद सिंह रो-रोकर कह रहे थे परिवार उजड़ गया।

इस उजड़ा आशियाना को लेकर परिजनों में भी और गांव के लोगों के भी चिंता का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि रामचंद्रपुर में लंबे समय से माता भगवती जो साक्षात पोखर की खुदाई में अवतार हुई थी। मजदूर की खुदाई के क्रम में गलती से भगवती के शरीर का एक अंग कट गया था, बाद पूरा पोखर खून से लहू लूहान हो गया था। तभी से यहां पूजा अर्चना की जाती है। यहां जो मन से पूजा करता है भक्त उसकी मां की मनोकामना पूरी करती हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

5 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

6 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

10 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago