समस्तीपुर :- कई तरह का नशा करने के कारण खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन बसंतपुर के एक युवक के उग्र बर्ताव एवं घर व आस-पास में तोड़फोड़ तथा हंगामा करने के बाद परिजनों के द्वारा युवक का हाथ-पैर जंजीर और रस्सी से बांधकर शुक्रवार को उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। युवक की पहचान कानपुर थाना क्षेत्र के शोभन बसंतपुर गांव निवासी कुशेश्वर महतो के पुत्र सुदम कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है।
इसको लेकर मरीज के पिता कुशेश्वर महतो ने बताया कि वह और उनका छोटा पुत्र दिल्ली में राजमिस्त्री का काम करते हैं। सुदम को कई तरह का नशा करने की आदत है। तकरीबन 20-25 रोज से सुदम का बर्ताव काफी उग्र हो गया और वह घर में शोर-शराबा व तोड़फोड़ कर रहा था। जिसके बाद उस पर काबू करने के लिए उसके पैर को जंजीर से बांधकर ताला लगा दिया गया है और वहीं उसके हाथ को भी रस्सी से बांध कर रखा गया है, ताकि वह बदमाशी नहीं कर सके।
उन्होंने बताया कि पिछले 10 दिनों से उसके नशापान पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस कारण उसका व्यवहार और अत्यधिक उग्र हो गया है। उन्होंने बताया कि अंत में था करकर वह अपने पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए हैं लेकिन 2 घंटे बीत जाने के बाद भी डॉक्टरों के द्वारा उसका इलाज शुरू नहीं किया गया था।
बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…
बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…