बिहार में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षकों की दूसरे चरण की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग नोटिफिकेशन में ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा के आयोजन की तारीख का ऐलान किया है।
बीपीएससी ने नोटिफिकेशन में क्या लिखा?
द्वितीय अध्यापक नियुक्ति एवं पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अन्तर्गत शिक्षक/प्रधानाध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि मध्य विद्यालय ( वर्ग 06 से 08), माध्यमिक (वर्ग 09 से 10) एवं उच्च माध्यमिक (वर्ग 11 से 12) तथा पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रारंभिक शिक्षक (प्रशिक्षित) माध्यमिक शिक्षक (स्नातक प्रशिक्षित) एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक (स्नातकोत्तर प्रशिक्षित) प्रधानाध्यापक से संबंधित ऑन-लाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 03 नवंबर 2023 से 14 नवंबर 2023 तक संभावित है। उक्त परीक्षा का आयोजन 07 दिसंबर 2023 से 10 दिसंबर 2023 तक संभावित है। उपर्युक्त तिथियों में बदलाव हो सकता है।
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…