समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर सदर अस्पताल की कुव्यवस्था; इमरजेंसी वार्ड में बेड खाली रहने के बावजूद कर्मियों ने जख्मी महिला को रातभर कुर्सी पर लिटाकर रखा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अस्पताल में कुव्यवस्था को लेकर आए दिन सवाल उठाते रहे हैं, बावजूद इसकी व्यवस्था में सुधार होता नहीं दिख रहा है। ताजा मामला खानपुर थाना क्षेत्र के अमसौर गांव का है जहां आपसी विवाद में एक महिला को पिटाई कर गंभीर रुप से जख़्मी कर दिया। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा देर रात सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन महिला मरीज को अस्पताल में बेड उपलब्ध नही कराया गया।

गंभीर रुप से जख़्मी मरीज इमरजेंसी वार्ड के कुर्सी पर लेटी रही। महिला मरीज की पहचान बेचन सहनी की 19 वर्षीय पुत्री शर्मिला देवी के रूप में की गई है। मरीज के परिजन का आरोप है कि वो करीब डेढ़ बजे सदर अस्पताल पहुंची थी। लेकिन इमरजेंसी में तैनात कर्मियों के द्वारा बेड खाली नही होने की बात कही गई। जिसके बाद वो ओपीडी बिल्डिंग में रात गुजारी, फिर इमरजेंसी में खाली पड़ी कुर्सी पर मरीज को लिटा दिया। हालांकि ड्यूटी में तैनात डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया था। लेकिन हैरान करने वाली बात है कि इमरजेंसी वार्ड में कई बेड खाली पड़े थे, बाबजूद उसे बेड उपलब्ध नही कराया गया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150