Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल का हाल बेहाल; OPD में डॉक्टरों की लेट-लतीफी से मरीज परेशान

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

समस्तीपुर :- स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव जी आप बिहार के सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने का लाख दावा कर लेकिन वह सुधर नहीं रही है। सबसे बड़ी बात है की आपके डॉक्टर ही स्वास्थ्य व्यवस्था को बेपटरी करने पर लगे हुए हैं। समस्तीपुर सदर अस्पताल में चिकित्सकों की लेट लतीफी आम सी बात हो गई है। दूर दराज से गरीब और लाचार मरीज बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन यहां ओपीडी में डॉक्टर नदारत रहते हैं। समय से डॉक्टरों के नहीं आने के कारण मरीजों को घंटो इंतजार करना पड़ता है।

सुबह की ओपीडी में जहां देर से डॉक्टर आते हैं वहीं संध्या ओपीडी में आने से डॉक्टर परहेज करते हैं। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है। जरूरतमंद मरीज इलाज कराने के लिए अस्पताल में समय से पहले पहुंच जाते हैं, ताकि समय से इलाज करा घर लौट सके, लेकिन सदर अस्पताल में निबंधन कराने के बाद उन्हें घंटों डॉक्टर का इंतजार करने को विवश होना पड़ता है। मंगलवार को भी कुछ ऐसी ही स्थिति थी।

सुबह के 9.35 बजने के बावजूद सामान्य ओपीडी, शिशु ओपीडी व सर्जरी ओपीडी में डॉक्टरों का अता पता नहीं था। हालांकि इलाज कराने के लिए इन ओपीडी के सामने मरीजों की भीड़ लगी हुई थी। डॉक्टर के इंतजार में मरीज कतार में लगे हुए थे। कतार में खड़े-खड़े कुछ मरीज थक भी गये थे, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। कतार में खड़े मरीज कभी व्यवस्था तो कभी सरकार को दोष दे रहे थे। लेकिन कोई भी वरीय अधिकारियों को शिकायत करने की जहमत नहीं उठा रहा था। 10 बजने के बाद कई चिकित्सक एक साथ पहुंचे तो मरीजों ने राहत की सांस ली। मरीजों का कहना है कि सरकार की सुविधा को यहां के सिस्टम ने बिगाड़ दिया है। नौ बजे से ओपीडी है और दस बजने तक डॉक्टर का पता नहीं रहता है।

नौ बजे से है ओपीडी का समय :

सदर अस्पताल में सरकारी अवकाश एवं रविवार को छोड़कर प्रत्येक दिन सुबह के नौ बजे से दोपहर दो बजे तक एवं शाम में चार से छह बजे तक ओपीडी का समय निर्धारित है। उक्त अवधि में डॉक्टरों को ओपीडी में रहना है। जबकि निबंधन काउंटर ओपीडी के निर्धारित समय से आधे घंटे पहले ही खोलने का नियम है। ताकि मरीज को सुविधा मिल सके। लेकिन ऐसा नहीं होता है। सुबह के ओपीडी में डॉक्टर मिल भी जाएं, शाम के समय मिलना नसीब की बात है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में STF ने संदिग्ध XUV-700 व उसके चालक को हिरासत में लिया; कथित तौर पर चेन, मोबाइल और रुपये छीनने वाले गिरोह से होने की आशंका

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसरीघरारी चौराहे पर मंगलवार को समस्तीपुर…

27 मिनट ago

जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैर

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन…

6 घंटे ago

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…

9 घंटे ago

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कुछ का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल,…

10 घंटे ago

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर समस्तीपुर जिला प्रशासन की सख्ती, बैंक व अभियंताओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को समय पर पूरा करने…

11 घंटे ago