Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल: सत्याग्रह व मिथिला एक्सप्रेस सहित 6 ट्रेनों का समय बदला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडल के रक्सौल से खुलने वाली दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ 6 ट्रेनों का समय बदल दिया गया है। अब एक अक्टूबर से अगले आदेश तक सभी ट्रेन नई समय सारिणी के हिसाब से चलेगी। रक्सौल से जिन ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, उसमें मुख्य रूप से सत्याग्रह एक्सप्रेस व मिथिला एक्सप्रेस शामिल है। पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर मंडल के प्रवक्ता सीनियर डीसीएम के हवाले से स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस का समय 10 मिनट आगे बढ़ाया गया है।

यह ट्रेन सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर रक्सौल से आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार 13022 मिथिला एक्सप्रेस के ट्रेन में भी 10 मिनट का इजाफा किया गया है। यह ट्रेन अब रक्सौल से 10.10 बजे सुबह प्रस्थान करेगी। इसके अलावे दशहरा, दीपावली एव छठ को लेकर रेलवे 7 नवंबर से दो पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन करेगा। 7 नवंबर को 07051 हैदराबाद से रक्सौल के लिए शनिवार को, 10 अक्टूबर को 07052 रक्सौल से सिकंदराबाद 28 नवंबर तक, 07008 नंबर के रक्सौल से सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

52 मिनट ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

9 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

12 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

13 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

13 घंटे ago