Samastipur

पटोरी बाजार में हथियार के बल पर CSP में घुसकर बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने 5 लाख रूपये लूटे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर [रामरूप राय] :- समस्तीपुर में बीते कुछ दिनों से क्राइम का ग्राफ एकाएक बढ़ गया है। लूट व हत्या की वारदातों से जिले के लोग सहम गये हैं। ताजा मामला पटोरी थाना क्षेत्र का है जहां पटोरी बाजार स्थित एएनडी कॉलेज के समीप पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी से शनिवार की शाम लगभग 3 बजकर 55 मिनट पर एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने 5 लाख रुपए लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी आराम से एक ही बाइक पर भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रविशंकर प्रसाद, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा, सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, हलई ओपी अध्यक्ष इंस्पेक्टर पवन कुमार, दारोगा कर्मेंदु दत्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं। पुलिस ने अपराधियों के भागने की दिशा में उसका पीछा किया परंतु वे सभी भागने में सफल रहे। लूटपाट की घटना का लाइव CCTV फुटेज भी सामनें आया है।

CSP संचालक चंदन कुमार ने बताया कि शनिवार शाम 3:55 बजे, एक बाइक पर सवार 3 अपराधी सीएसपी में घुसे। तीनों अपराधियों में एक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दो अन्य ने मॉस्क व गमछा से अपने मुंह ढंक रखा था। तीनों के हाथ में पिस्तौल थी। घटना के वक्त सीएसपी के काउंटर पर दो सीएसपी ऑपरेटर जीतेश कुमार एवं चंदन कुमार बैठे हुए थे।

तीनों अपराधी सीएसपी में घुसे और वहां ऑपरेटरों पर पिस्तौल तान काउंटर पर बैठे अन्य कर्मियों को पिस्तौल का भय दिखा पीटने लगे। इसी दौरान अपराधी काउंटर में लगे दराज के पास पहुंचे तथा उसमें रखी कुल 5,04,937 रुपए नगद समेटकर एक ही बाइक पर सवार होकर फरार हो गये। मामले को लेकर पटोरी डीएसपी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि लूटकांड की जांच की जा रही है,जल्द ही सभी बदमाश पकड़ में होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

7 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

9 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

10 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

19 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

20 घंटे ago