Samastipur

समस्तीपुर में जन शिक्षण संस्थान प्रयास के तत्वाधान में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

समस्तीपुर :- जन शिक्षण संस्थान प्रयास समस्तीपुर के तत्वाधान में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं यह कार्यक्रम जिसका शीर्षक “1 घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान करें” के अंतर्गत झिल्ली चौक मथुरापुर स्थित संस्थान के कार्यालय परिसर में संस्थान के कर्मचारी एवं प्रतिभागियों द्वारा एक घंटे का श्रमदान किया गया। ज्ञात हो कि स्वछता हमारे जीवन एवं राष्ट्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहलू है जिसके आधार पर ही हम भारत को एक विकसित देश के रूप में देख सकते हैं।

उक्त राष्ट्रव्यापी स्वच्छता कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि आम जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाया जा सके एवं एक स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सके। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिव शंकर महतो ने उपस्थित लोगों से कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में स्वछता हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है एवं स्वस्थ व्यक्ति एक सशक्त समाज एवं देश को आगे बढ़ा सकता है।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक अमरदीप कुमार, कार्यक्रम आयोजक प्रशांत कुमार सिंह, कार्यक्रम अधिकारी रामनरेश सिंह, सोनू कुमार, कार्यक्रम समन्वयक अजमत अली, रमेश कुमार शर्मा अर्चना कुमारी, शामली सिंह, कमलेश कुमार चौधरी, जोहरा जबीं समेत विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्रों से आए हुए प्रशिक्षकगण एवं संस्थान के लाभुकगण उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

3 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

4 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

5 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

14 घंटे ago