बिहार के मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में कार्यरत इंटर्न महिला डॉक्टर ने अपने सीनियर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। रविवार को महिला डॉक्टर ने टाउन थाने में लिखित शिकायत की, जिसपर पुलिस ने FIR दर्ज की और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला डॉक्टर ने बताया कि डिप्टी सुपरिटेंडेंट के निर्देश पर रविवार को इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान सीनियर डॉक्टर मो. नुरल कमाल पहुंचे और मेरी फोटो खींची। इसके साथ ही हाथ पकड़कर मरोड़ दिया और जोर जबरदस्ती कर अपने साथ चलने को कहा। यह घटना इमरजेंसी वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
महिला डॉक्टर ने बताया कि डॉ. मो. नुरल कमाल ने धमकी देते हुए कहा-इंटर्न पूरा होने के बाद जो लेटर मिलता है, वो मिलने नहीं दूंगा। इसके बावजूद टाउन थाना पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी।
वहीं, आरोपी डॉ मो.नुरुल कमाल ने बताया कि मुझे सदर अस्पताल के अधीक्षक बाबू साहब झा ने फोटो खींचने के निर्देश दिए थे। इसलिए मैं फोटो खींच रहा था। मैंने कोई छेड़खानी नहीं की है। मुझ पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है।
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक एनके चौधरी ने बताया कि डॉ. नुरुल कमाल की ओर से जबरदस्ती महिला डॉक्टर की फोटो खींच रहा था। महिला डॉक्टर ने फोटो खींचने से मना की तो जोर जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता की शिकायत पर 112 की टीम पहुंची और आरोपी डॉक्टर को पकड़कर थाने ले गई।
नगर थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही महिला डॉक्टर ने छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिला डॉक्टर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई और तत्काल आरोपी डॉक्टर मो. नुरुल कमाल को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…