Samastipur

दीपक ने जुआ में जीता हुआ दो लाख रुपए मांगा तो अन्य जुआरियों ने कर दी बेरहमी से हत्या, समस्तीपुर पुलिस ने किया खुलासा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस ने मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चकहबीब स्थित बकरी फॉर्म के पास बीते 7 अक्टूबर की रात जुआ के विवाद में हुए दीपक हत्याकांड मामले का आज शुक्रवार को खुलासा किया है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सदर DSP संजय कुमार पाण्डेय ने मामले के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि जुए में जीते हुए दो लाख रुपए मांगने को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने दीपक कुमार की हत्या कर दी थी।

इस मामले में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से सात मोबाइल और घटनास्थल से एक पीतलनुमा खोखा बरामद हुआ है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी निवासी विजय सहनी के पुत्र विशाल कुमार, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बाजोपुर निवासी राज कुमार साह के पुत्र मिथलेश कुमार, स्व. इंदल महतो के पुत्र देवनाथ कुमार उर्फ केशीया, पाहेपुर निवासी भिखारी पाल के पुत्र मुकेश कुमार उर्फ मंझला एवं मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ वार्ड संख्या-44 निवासी विजय झा के पुत्र अमरजीत कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार सभी बदमाशों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

यह भी पढ़े : BCCI द्वारा आयोजित घरेलू सीनियर T-20 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में खेलेगी समस्तीपुर की महिला क्रिकेट खिलाड़ी

सदर DSP संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि दुकान के लिए जगह देखने की बात कह कर दीपक कुमार अपने मित्र मुकेश साह के साथ चक-हबीब स्थित सुकेश सिंह के बकरी फार्म पर जुआ खेलने गया था। जहां पहले से बिरजू सहनी, अखलेश सहनी, बौआ सहनी एवं अन्य 8-10 लड़के उपस्थित थे। बिरजू सहनी एवं अखिलेश सहनी पर दीपक का पूर्व में जुआ में जीता हुआ दो लाख रुपए बकाया था। जिसे देने के लिए दीपक उन दोनों से तगादा कर रहा था।

इसी को लेकर हुए विवाद में अखिलेश और बिरजू ने बौआ सहनी के साथ मिलकर दीपक व उसके दोस्त के साथ मारपीट करने लगे और उन्हें भागता हुआ देख अखिलेश एवं बिरजू ने दीपक को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।

यहां देखें वीडियो…. 

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

19 घंटे ago