Samastipur

समस्तीपुर: ससुराल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, उपचार के दौरान तोड़ा दम, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगा जमकर तोड़फोड़

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर [रामरूप राय] :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्ददीननगर- पटोरी पथ पर भोरहा पुल के पास ससुराल जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत से गुस्साये लोगों ने एक निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर तोड़फोड़ की। मृतक युवक की पहचान मोहिउद्दीननगर थाने के सैदरपुर गांव निवासी देवन पासवान के 35 वर्षीय पुत्र मिथिलेश पासवान के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमारर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मिथिलेश बुधवार की रात बाइक से अपने ससुराल मोहिउद्दीननगर थाने के ही डूमैनी गांव जा रहा था। इसी दौरान भोरहा पुल के पास अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। गुरुवार को लोगों ने उसे बेहोशी की स्थिति में देख उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से नाराज हुए लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया।

मौत से नाराज लोगों ने निजी क्लीनिक प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसी दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया। हालांकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज को जब अस्पताल लाया गया था तो वह गंभीर था। उसे रेफर किया गया था। लेकिन परिवार के लोग उसे नहीं ले गए। वैसे यथा संभव उपचार किया गया।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

7 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

8 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

9 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

18 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

20 घंटे ago