Samastipur

मंत्री मृतक पोल्ट्री फार्म व्यवसाई के घर पहुंच पीड़ित परिवार से की मुलाकात, कहा- इन पुलिस पदाधिकारी पर होगी कार्रवाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- सरायरंजन विधायक सह राज्य के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी गुरुवार को प्रखंड के मधेपुर निवासी पोल्ट्री फार्म के व्यवसाई मृतक प्रेम कुमार सिंह के घर पहुंचे। अपनी ओर से शोक संवेदना प्रकट करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की सिर्फ दो किलो मुर्गा के मीट के लिए किसी की जान नही ली जा सकती है। व्यवसाई की निर्मम हत्या बदमाशों ने की है।

इस घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में आपराधिक घटनाओं में क्षेत्र मे वृद्धि होना चिंता का विषय है। उन्होंने स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि इस घटना में शाामिल सभी बदमाशो की गिरफ्तारी अविलंब हो। गिरफ्तारी में जो पदाधिकारी शिथिलता बरतेंगे, उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन को पूरी तरह से चुस्त रहना पड़ेगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों के लोगों को समाज में स्थान नहीं दें तथा वैसे लोगों की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। इससे बदमाशों का मनोबल टूटेगा। इस दौरान उपस्थित दलसिंहसराय थानाध्यक्ष अनिल कुमार से घटना शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा।

थानाध्यक्ष ने कहा कि से वैज्ञानिक और तकनिकी अनुसंधान जारी है। बहुत जल्द बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब हो कि 18 अक्टूबर की शाम अपने पोल्ट्री फार्म पर बैठ मोबाइल पर क्रिकेट मैच देख रहे व्यवसाई प्रेम कुमार सिंह उर्फ जीवछ सिंह की बाइक सवार बदमाशो ने गोली मार कर हत्या कर फरार हो गया। घटना के आठ दिन बीत जाने के बाद भी बदमाशो की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगो में आक्रोश पनप रहा है। जबकि घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, पूर्व उप मुख्यंत्री रेणु कुशवाहा और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने पीड़ित परिवार से मिलकर हत्या में शामिल बदमाशो को गिरफ्तारी अविलंब करने की मांग पुलिस के वरीय पदाधिकारी दे कर चुके है। बाबजूद बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होना सवाल खड़े कर रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

रेलवे का बड़ा फैसला : यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 10 से अधिक शहरों के लिए पार्सल सेवा स्थगित

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ और आवागमन की…

2 घंटे ago

पूजा के बाद समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के विभिन्न स्टेशनों से दिल्ली के लिए हो रही 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

समस्तीपुर : दीपावली व लोक आस्था का महापर्व छठ पर घर लौटने वाले प्रवासियों की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : पुजारी को फोन कर बुलाया फिर मार दी ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही हुई मौ’त; NH-28 जामकर प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत स्थित अकलू चौक के…

14 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के विवेक विहार मुहल्ले में बंद घर से लाखों के जेवरात की चोरी, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक बिहार मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में अवैध बालू मंडी के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 23 ट्रक जब्त कर 6 लाख जुर्माना वसूला गया

समस्तीपुर : शहर में अवैध बालू मंडी के उद्देश्य से सड़क किनारे और विभिन्न स्थानों…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

1 दिन ago