Samastipur

समस्तीपुर: घर से बरामद हुई शराब तो कारोबारियों ने पड़ोसी को पुलिस का मुखबिर बता पीटा, महिला समेत छह जख्मी

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्ददीन नगर थाना क्षेत्र के करीमनगर गांव में एक शराब कारोबारी के घर शराब पकड़े जाने पर नाराज कारोबारी ने मंगलवार को अपने पड़ोसियों की पिटाई कर दी। इस घटना में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार मोहिउद्ददीन नगर PHC में कराया जा रहा है। पीड़ितों ने इस मामले में थाने में भी आवेदन दिया है। जिसमें गांव के चंदन चौधरी समेत कई लोगों को आरोपित किया गया है।

प्राथमिकी में कहा गया है कि चंदन चौधरी के घर सोमवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी करते हुए 18 लीटर देसी शराब जब्त की थी। पुलिस के जाने के बाद चंदन, उसका भाई मुकेश और परिवार के लोगों ने अपने पड़ोसी वीरचंद्र चौधरी को यह कहते हुए गाली-गलौज करने लगे कि तुमने ही पुलिस की मुखबिरी कर दारू पकड़वाया है। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई तुमको करना होगा।

वीरचंद्र ने बताया कि मंगलवार को दो बार चंदन व उसके परिवार के लोगों ने घर की महिलाओं के साथ मारपीट की। दोपहर जब वह बाजार से लौटे तो सभी ने पुन: इन लोगों पर हमला बोल दिया। इस घटना में उसके अलावा उसकी भावज संजना देवी, भतीजी रागनी कुमारी, मां महादेवी देवी के अलावा आशा देवी व चंदा कुमार भी जख्मी हो गई।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

सम्राट चौधरी कब तक कुर्सी पर रहेंगे? नीतीश का नाम लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने की भविष्यवाणी

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…

16 मिनट ago

अब जदयू के विधायक और मंत्री सीएम राहत कोष में देंगे सैलरी, बिहार के बाढ़ पीड़ितों को मदद

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…

31 मिनट ago

समस्तीपुर कॉलेज में स्वच्छता पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय संघ संवाद, नई जिला कमेटी का गठन

समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…

3 घंटे ago

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

18 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

18 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

19 घंटे ago