Samastipur

समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड में रेमंड के अत्याधुनिक व विशाल शॉप का किया गया उद्घाटन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित नक्कू स्थान के निकट गुरुवार को द रेमंड के नये शॉप का शुभारंभ हुआ। पूजा-पाठ के उपरांत दीप प्रज्वलित कर सुरेश मोदी, मीना मोदी, दीपक मोदी एवं दिवाकर मोदी सहित रेमंड के अधिकारियों ने इसका उद्घाटन किया। प्रोपराइटर दीपक मोदी एवं दिवाकर मोदी ने बताया कि यह नया रेमंड शॉप खरीदारों का स्वागत करने के लिए तैयार है।

इस स्टोर में बेहतरीन गुणवत्ता वाले कपड़ों के व्यापक कलेक्शन और रेमंड रेडी टू वियर, कलरप्लस, पार्क एवेन्यू, रेमंड के पार्क्स व एथनिक्स जैसे परिधान ब्रांड हैं। लक्जरी अनुभव के इच्छुक उपभोक्ताओं के लिए, इस स्टोर में मेड टू मेजर सेवाएं भी उपलब्ध हैं। ग्राहक रेमंड कस्टम टेलरिंग सर्विसेज का भी लाभ उठाकर शूटिंग एवं शर्टिंग फैब्रिक्स व टेलर शर्ट्स, पतलून, सूट्स, कुर्ता, बंडी की श्रृंखला में से अपने व्यक्तिगत स्टाइल के अनुरूप पोशाक बनवा सकते हैं।

स्टोर में रेमंड का एथनिक्स भी है, जो एक एथनिक वियर ब्रांड है जो विशेष अवसरों के लिए कुर्ता, शेरवानी, बंदगला, इंडोवेस्टर्न में कई विकल्प प्रदान करता है। लूक को पूर्णता देने के लिए, शानदार एसेसरीज की व्यापक रेंज भी है जैसे टाई, बेल्ट, बाउज, कफ लिंक, एव पॉकेट स्क्वायर के साथ-साथ दूल्हे के लिए वेडिंग एसेसरीज की रेंज।

नवीनतम चलन वाले मेन्सवियर की शॉपिंग इस नई रेमंड शॉप पर किया जा सकता है। स्टोर पर पेशकशों की विस्तृत श्रृंखला आगामी त्योहारी मौसम, शादी के अवसरों और उत्सव के क्षणों के लिए सही उपहार विकल्प भी प्रदान करती है। रेमंड शॉप कड़े स्वच्छता प्रोटोकॉल का पालन करती है और अपने उपभोक्ताओं के लिए सबसे सुरक्षित खरीदारी वातावरण सुनिश्चित करती है।

Avinash Roy

Recent Posts

ईख अनुसंधान संस्थान पूसा के छह प्रभेद को मिली राष्ट्रीय पहचान, अब बिहार के अलावा अन्य राज्यो में भी होगी व्यवसायिक खेती प्रजनक

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े ईख अनुसंधान संस्थान, पूसा के…

28 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिले में 18 फरवरी तक आसमान में हल्के…

53 मिनट ago

NDRF की टीम ने RSB इंटर विद्यालय में सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर, मॉक ड्रिल से दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय में एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने आम लोगोंं…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग मामले में दुल्हा समेत चार युवकों पर FIR, जानें क्यों पूछताछ के लिये पहुंची उतराखंड पुलिस !

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…

10 घंटे ago

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

22 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

23 घंटे ago