समस्तीपुर :- नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में चलाया जा रहा मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में युवा स्वयंसेवक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि इस अभियान के तहत स्वतंत्रता सेनानियों के घर की मिट्टी संग्रह की गयी। इसी के साथ स्वतंत्रता की लड़ाई में शहीद होने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि हमारे देश के सभी स्वतंत्रा सेनानी भारत को एक ऐसे देश के रूप में देखना चाहते थे, जहां सभी लोग एक साथ रहते हो यहां पर देश के किसी भी हिस्से का बंटवारा ना हुआ हो। सभी भारत वासियों के लिए यह कार्यक्रम काफी महत्व रखता है। जिस तरह से हम पिछले 75 सालों से अपनी आजादी के जश्न को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते आ रहे हैं उसी तरह इस अभियान को भी हम एक राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाना है।
‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान देश के नागरिकों को उन स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताया जो भारत की आजादी के लड़ाई में शहीद होने के बाद गुमनाम रह गए। स्वतंत्रता की लड़ाई में सभी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित श्रद्धांजलि प्राप्त हुई लेकिन कुछ स्वतंत्रता सेनानी इन दोनों चीजों से वंचित रह गए। यह कार्यक्रम सभी भारत वासियों के मन में उन स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान जगाएगा और देश के युवाओं के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करेगा। मौके पर रणधीर सिंह, सत्यम शिवम्, भानु कुमार, विवेक सिन्हा, पिंटू कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…