समस्तीपुर :- समस्तीपुर में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। समस्तीपुर-रोसड़ा पथ पर अंगारघाट थाना क्षेत्र के डिहुली गांव के पास बुलेट बाइक सवार एक शख्स की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना मंगलवार की देर रात की है। जानकारी के अनुसार हसनपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के रहने वाले शिवशंकर यादव के पुत्र शशिकांत कुमार बीते रात समस्तीपुर से हसनपुर अपने घर बुलेट बाइक से गांव जा रहे थे। इसी दौरान डिहुली गांव के पास अनियंत्रित होकर उनकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई और उनकी मृत्यु हो गई। मृतक शशिकांत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर में स्टडी क्लब नाम से कोचिंग चलाते थे। पुलिस ने मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…