Samastipur

दिल्ली में प्याज का भाव 80 के पार, समस्तीपुर में 60 रुपये, दिवाली से पहले बिगड़ा रसोई का बजट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- देश की राजधानी दिल्ली समेत सभी शहरों में प्याज की कीमत आमलोगों के आंख से आंसू निकाल रही है। बताया जा रहा है कि मंडी माल की कमी के कारण राजधानी दिल्ली में प्याज की कीमत 65 से 80 रुपये पहुंच गयी। इस बीच बिहार में भी प्याज की कीमत में प्रति किलो दो दिनों में 10 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। समस्तीपुर जिले में प्याज 60 रुपये किलो मिल रहा है। लगातार बढ़ती प्याज की कीमत ने चुनावी साल में सरकार की भी टेंशन बढ़ा दी है। ऐसे में केंद्र सरकार के द्वारा प्याज की कीमतों में नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाये जा रहे हैं।

प्याज की फसल बर्बाद होने का असर :

थोक मंडियों में लगातार प्याज की आवक कम होने से इसकी किल्लत हुई है। इस वक्त दक्षिण के राज्यों से प्याज की आपूर्ति होती है, जिससे कीमतें काबू में रहती थी। लेकिन दक्षिण के राज्यों में भी प्याज की फसल अभी तैयार नहीं हुई है। प्याज कारोबारियों के मुताबिक दक्षिण के राज्यों से अगले एक महीने में प्याज की आवक बढ़ेगी। इसके बाद इसकी कीमतों में कमी के आसार हैं। प्याज समेत सब्जियों की बढ़ी हुई कीमतों के चलते दिवाली से पहली ही रसोई का बजट बिगड़ गया है।

कोल्ड स्टोरेज का प्याज भी सड़ा 

प्याज कारोबारी बताते हैं कि बाजार में मिलने वाला ज्यादातर प्याज पिछले साल कोल्ड स्टोरेज का निकाला जा रहा है। इस स्टॉक का भी काफी हिस्सा सड़ चुका है। इसके कारण राज्य में प्याज की किल्लत हो गई है। थोक विक्रेताओं ने बताया कि पटना में फिलहाल थोड़ी बहुत प्याज की आवक नासिक, बेंगलुरु और इंदौर से हो रही है। कीमतें चढ़ने पर नुकसान के खतरे को देखते हुए बड़े कारोबारी भी जरूरत के मुताबिक ही प्याज मंगा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

12 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, 14 को नई सरकार का होगा गठन!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में 2.45 करोड़ के अवैध सामान बरामद, पिछले एक साल का डेटा जारी; 480 बच्चों का हुआ रेस्क्यू

समस्तीपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में यात्रियों की सुरक्षा,…

5 घंटे ago

जलापूर्ति संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, नगर निगम वार्ड संख्या 29 के चांदोपट्टी मोहल्ले में समस्तीपुर-ताजपुर पथ किया जाम

समस्तीपुर : नगर निगम वार्ड संख्या 29 के चांदोपट्टी मोहल्ले में जलापूर्ति बाधित होने से…

15 घंटे ago

ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराई कार, नशे की हालत में चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के टाउन हॉल के सामने समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर बने…

19 घंटे ago

मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम में साहस और योग्यता है तो मुझसे सार्वजनिक बहस कर ले

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को सोशल मीडिया के जरिए चुनौती…

20 घंटे ago