Samastipur

आधी सड़क पोखर में; जान हथेली पर लेकर चल रहे लोग, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के काशीपुर लखना चौक से शिवलोक तक जाने वाली पीसीसी सड़क (सीता सिन्हा गली) पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इससे आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। टूटी सड़क लोगों के लिए जानलेवा बनी हुई है, लेकिन नगर निगम अब तक इस और ध्यान नहीं दे रही है। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

लोगों को भय है कि कभी भी इस रूट में बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लोग जान जोखिम में डालकर इस सड़क से आवागमन कर रहे हैं। रात के अंधेरे में सड़क से गुजरना अपनी जान दांव पर लगाने के बराबर है। चार चक्का वाहन का आना तो बंद है ही लेकिन अब बाइक की आवाजाही भी खतरे से खाली नहीं है। सड़क की हालत यह है कि आधी सड़क बीच से टूट कर बगल के पोखरे में धंस गई है।

वहीं आधी सड़क भी जर्जर हो चुकी है। नाले के ऊपर की गिट्टियां व सीमेंट, बालू तेजी से उखड़ रहे हैं। पूरी सड़क टूटते ही नाल भी ध्वस्त हो सकता है, उसके बाद पैदल आवाजाही भी पूरी तरह बंद हो जाने का खतरा स्थानीय लोगों को सता रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क सह नाला का घटिया निर्माण होने की वजह से सड़क आज इस हालत में है।

करीब 45 लख रुपए की लागत से इस पीसीसी सड़क सह नल का निर्माण 2019-20 में हुआ था। इसके निर्माण के बाद निर्माण का बोर्ड भी नहीं लगाया गया। निर्माण के कुछ महीनो के बाद से ही सड़क सह नाले के ऊपर की गिट्टियां व बालू , सीमेंट की परत उखड़ने लगी थी। इस बरसात में इसकी हालत और खराब हो गई, जिसके बाद यह टूटकर बगल के पोखड़े की तरफ घंस गई। लोगों का बताना है कि इसके निर्माण की गुणवत्ता काफी निम्न है। बता दें की यह सड़क काशीपुर, लखना चौक से डीईओ कार्यालय, बीएड कॉलेज, श्रीकृष्णापुरी मोहल्ला, ताजपुर रोड, आरएसबी इंटर स्कूल रोड में जाने का शॉर्टकट रूट है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

16 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago