समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में हथियार लहराने का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है जो रूकने का नाम नहीं ले रहा। अब हथियार के साथ भोजपुरी गीत पर डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला जिले के हलई ओपी क्षेत्र के दरबा गांव से आ रहा है। जहां गांव में पिछले दिनों आयोजित ऑकेस्ट्रा के दौरान उक्त युवक डांसर के साथ भोजपुरी गीत पर हाथ में रिवाल्वर लेकर ठुमका लगा रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हलई ओपी प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार ने वायरल वीडियो के बारे में बताया कि उन्हें भी मीडिया के माध्यम से ही जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी।
जानकारी के अनुसार वायरल हो रहो रहा वीडियो एक सप्ताह पूर्व का बताया गया है। लोगों का कहना है कि दरबा गांव के कुंदन कुमार राय नामक युवक ने एक सप्ताह पूर्व गांव में अपने घर के दरबाजे पर ऑकेस्ट्रा का आयोजन किया था। इसी कार्यक्रम के दौरान वह भोजपुरी गीत ‘तोड़ देलही हमर दिल कोई चीज के रहऊ तोहर डिमांड गे’ पर युवक दो डांसर के साथ ठुमका लगा रहा है। इस दौरान वह हाथ में रिवाल्वर लेकर डांस करता हुआ भी दिख रहा है। करीब 28 सेकेंड के इस वीडियो में युवक डांस करते हुए रिवाल्वर लहराने के बाद कमर में रखता हुआ दिख रहा है।
बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…
बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…