Samastipur

समस्तीपुर: चोरी की नीयत से घर में घुसे तीन बदमाशों को लोगों ने पकड़ खंभे में बांधकर पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना अंतर्गत मोरवा प्रखंड के सोंगर पंचायत के मिर्जापुर गांव में एक घर में घुसे तीन युवकों को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पिटाई कर दी। सूचना पर गांव पहुंची ताजपुर पुलिस तीनों को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराकर थाने ले गई। ताजपुर थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने गांव से युवकों की एक बाइक भी बरामद की।

जानकारी के अनुसार, पकड़े गए युवकों में मिर्जापुर निवासी स्वर्गीय दिलीप सहनी के पुत्र विशाल कुमार, वैशाली जिला अंतर्गत पातेपुर थाना के मौरा गांव निवासी झड़ी राय के पुत्र रामशंकर राय व सीताराम चौधरी के पुत्र नीरज कुमार शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार अहले सुबह तीनों युवक कलाम सहनी के घर में घुस गए। आवाज सुनकर घर की महिला की नींद खुली। घर में तीन अनजान युवकों को देखकर महिला शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर जुटे ग्रामीणों ने तीनों को दबोच लिया।

ग्रामीणों ने तीनों को एक खंभे में बांधकर पीटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची ताजपुर पुलिस ने युवकों को कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित ग्रामीण तीनों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस तीनों को थाने ले जाने में सफल हो सकी। इस संबंध में कलाम सहनी की पत्नी पिंकी देवी ने ताजपुर थाने में आवेदन भी दिया है। इंस्पेक्टर सह ताजपुर थाना अध्यक्ष बृज किशोर सिंह के अनुसार पिंकी देवी के द्वारा आवेदन दिया गया है। दिए गए आवेदन के आधार पर छानबीन कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गिरफ्तार तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

5 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

12 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

14 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

14 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

14 घंटे ago