Samastipur

समस्तीपुर गोला रोड में बाजार जा रही महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर दंपति को घर में घुसकर पीटा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड मोहल्ला में शुक्रवार को बाजार जा रही एक महिला से मोहल्ला के कुछ मनचलों ने छेड़खानी की। इस दौरान जब महिला और उसके पति द्वारा इसका विरोध किया गया तो लोगों ने दंपति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस दौरान दंपति के घर में भी घुसकर भी तोड़फोड़ की गई। जख्मी दंपति को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी दंपती शहर के पेठिया गाछी मोहल्ला का रहने वाला बताया गया है।

घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने बताया कि शुक्रवार को वह अकेले ही बाजार जा रही थी। मोहल्ला में कुछ दूर बढ़ने पर गोला रोड में 10 – 15 की संख्या में सड़क किनारे युवक खड़ा था। जब वह नजदीक पहुंची तो युवकों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसका बांह पकड़ लिया गया, उसका कपड़ा भी पकड़ लिया। जब उन्होंने इस छेड़खानी का विरोध किया तो युवकों ने उसे भरा बुरा कहा।

इसके बाद वह वापस लौट कर मामले की शिकायत अपने पति से की। पति ने इस संबंध में पूछताछ की तो युवक द्वारा दंपति की जमकर पिटाई कर दी गई। इस दौरान उसके घर में घुसकर भी तोड़फोड़ की गई। बाद में जुटे मोहल्ला के लोगों ने मामला शांत करते हुए दंपति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

14 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

23 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago