Samastipur

समस्तीपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में दूसरी बार कैस्केड प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के टेक्निकल क्लब एसिमो और आईआईटी खड़गपुर के टेकनोमैनेजमेंट फेस्ट क्षितिज ने संयुकत होकर कैस्केड नामक प्रतियोगिता का सफलतापूर्क आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में 2021, 2022, तथा 2023 बैच के छात्रों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम वर्ष के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

कैस्केड प्रतियोगिता में मैथ्स ओलंपियाड, एनिगमा, सोर्स कोड और एनाडिगिक्स नमक चार प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन मोड में करवाया गया। इसमें संस्थान के प्राचार्य डॉ. राजकिशोर तुगनायत तथा यांत्रिक विभाग के एचओडी दीपक कुमार मंडल, सहायक प्रोफ़ेसर दिग्विजय कुमार, आशा रानी, अर्पिता कुमारी, डॉ. धर्मजीत, आशीष कुमार मौजूद थे।

एसिमो के फैकल्टी इंचार्ज कुमार सागर ने आईआईटी खड़गपुर और एसिमो के टीम का मनोबल बढ़ाते हुऐ ऐसे और भी टेक्निकल इवेंट कॉलेज में करवाने के लिऐ प्रोत्साहित किया तथा उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ – साथ एक्स्ट्रा एक्टिविटी में भाग लेने को कहा। इस कार्यकर्म को सफल बनाने में क्षितिज द्वारा नियुक्त कैम्पर एंबेसडर तथा एसिमो के सदस्य एवं आईआईटी खड़गपुर के हर्ष श्रीवास्त्व ने अहम भूमिका निभाई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

9 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

10 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

15 घंटे ago