Samastipur

समस्तीपुर जिले में 110 कृषि यंत्र पर मिलेगा किसानों को अनुदान, डीबीटी पोर्टल पर कराना होगा निबंधन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 110 कृषि यंत्रों पर किसानों को अनुदान मिलेगा। इसके लिए सरकार ने अनुदान देने की योजना की स्वीकृति दे दी है। इसके तहत सामान्य कोटि से लेकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तक के किसानों के लिए अलग-अलग लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, राज्य योजना यंत्रीकरण के तहत जिले को 4.98 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। जिसमें अनुदानित दर पर 110 कृषि यंत्रों अनुदान पर खरीदने का मौका मिलेगा। सभी कृषि यंत्रीकरण के लिए अलग-अलग अनुदान का प्रावधान किया गया है।

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सामान्य कोटि के लिए 373 लाख अनुदान पर खर्च किये जाएंगे। जबकि अनुसूचित जाति के लिए 115 लाख व अनुसूचित जनजाति किसानों के लिए दस लाख अनुदान की राशि तय की गयी है। किसानों को कृषि यंत्रीकरण मेले में लाभान्वित किया जाएगा। योजना के लाभ के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयकों व किसान सलाहकारों को इसके लिए प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है। असुविधा होने पर संबंधित पंचायत के कृषि समन्वयक व किसान सलाहकारों द्वारा आवेदन को ऑनलाइन कराने में सहयोग कराने का निर्देश दिया गया है।

मैनुअल यंत्र किट का भी होगा वितरण :

कृषि विभाग द्वारा पहली बार मैनुअल यंत्र का वितरण किया जाएगा। मैनुअल यंत्र किट यानी खुरपी, कुदाल, विडर, हैंड मेज शेलर, दांतेदार उन्नत हासिया आदि का वितरण किया जाएगा। इस पर भी सामन्य श्रेणी के किसानों को 80 प्रतिशत यानी अधिकतम 800 रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा। इसी तरह अनुसूचित जाति-जनजाति को 80 प्रतिशत अधितम 800 रुपए अनुदान का प्रावधान किया गया है।

डीबीटी पोर्टल पर कराना होगा निबंधन :

कृषि यंत्र अनुदान के लिए किसानों को कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर निबंधन कराना होगा। निबंधन बाद वह अपने आईडी नंबर से यंत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन देगा। समन्वयक व तकनीकी सहायक स्थल पर जाकर इसकी जांच करेगा। इसकी रिपोर्ट बाद तीन दिन में अनुदान दर लिखा स्वीकृति पत्र आएगा। लघु व सीमांत किसान धान, गेहूं, दलहन, तेलहन के साथ गन्ना व उद्यानिक फसलों के उत्पादन दर में वृद्धि लाने के लिए अनुदानित यंत्र से उत्पादन लागत को कम कर गुणवत्ता बढ़ा सकें।

बाइट :

कृषि यंत्र पर अनुदान को लेकर सरकार की ओर से निर्देश दिया गया है। इसको लेकर जिलास्तर पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। कृषि यंत्र मेला में किसान इसका लाभ उठा सकते हैं।

दिनकर प्रसाद सिंह,

जिला कृषि पदाधिकारी

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

14 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

23 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago