समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दुर्गा पूजा का त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को दलसिंहसराय थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकला गया। फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी और शस्त्र से लैस पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस थाना परिसर से फ्लैग मार्च करते हुए पुरे प्रखंड के सभी पंचायत सहित शहरी क्षेत्रो में फ्लैग मार्च निकालते हुए लोगों से शांतिपूर्ण पूजा करने की अपील की।
फ्लैग मार्च 32 नम्बर, महावीर चौक, गुदरी रोड, सरदारगंज चौक दोनों पदाधिकरियों ने शहर के लोगों मंगलसाह चौक, मेन बाजार होते हुए थाना परिसर लौटी। इस दौरान थानाध्यक्ष ने लोगों सेे अफवाह एवं भ्रामक खबरों से सावधान रहने की अपील की। साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले मैसेज को फारवर्ड करने से परहेज करने की भी उन्होंने अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग सोशल मीडिया पर बारीकियों के साथ नजर रख रही है। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन 24 घंटे मौजूद है। मौके पर अंचलधिकारी राजीव रंजन, बीडीओ मनीष कुमार सहित सभी दरोगा, सिपाही चौकीदार मौजूद थे।
Image Source : AI समस्तीपुर : जिले के तीन बच्चों को जन्मजात हृदय रोग के…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने महाशिवरात्रि पर थानेश्वर स्थान मंदिर से चेन स्नैचिंग…
समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…
बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…