Samastipur

समस्तीपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान मक्खी ब्लूटूथ डिवाईस के साथ गिरफ्तार दो परीक्षार्थियों को भेजा गया जेल, परीक्षा भी रद्द

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

समस्तीपुर :- केन्द्रीय चयन पर्षद पटना के द्वारा बीते रविवार को आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो परीक्षार्थियों के विरुद्ध केंद्राधीक्षक के आवेदन के आधार पर मुफ्फसिल थाने में अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है। सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर थाना क्षेत्र के होली मिशन हाईस्कूल से कदाचार के आरोप में पकड़ी गई रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढरहा की एक छात्रा और बीआरबी कॉलेज से पकड़े गए एक छात्र को जेल भेज दिया गया है। दोनों के पास से ब्लूटूथ डिवाईस बरामद किया गया था।

वहीं कदाचार के आरोप में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के होली मिशन हाईस्कूल परीक्षा केंद्र से पकड़े गए एक छात्र और नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनाए गए एक परीक्षा केंद्र पकड़े गए दो छात्रों से पूछताछ के बाद सिपाही भर्ती परीक्षा के एसओपी के तहत जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया।

होली मिशन हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक सैयद खालीद अहमद ने मुफ्फसिल थाने में दिए आवेदन में कहा है कि बीते रविवार को द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान कमरा नंबर 3 के वीक्षक के द्वारा सूचित किया गया कि मक्खी ब्लूटूथ डिवाइस के साथ एक छात्रा संदिग्ध स्थिति में पकड़ी गई है। आवेदन के आधार पर छात्रा के विरुद्ध मुफ्फसिल थाने में थाना कांड संख्या 446/23 दर्ज कर छात्रा को जेल भेज दिया गया है। वहीं बीआरबी के केन्द्राधीक्षक डॉ. शशि भूषण कुमार के आवेदन के आधार पर मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 445/23 दर्ज कर आरोपित छात्र को जेल भेज दिया गया है।

केंद्रीय भर्ती चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) पटना के द्वारा बीते रविवार को आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक एवं कदाचार की भारी शिकायत मिलने के बाद दोनों पालियों की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। बीते रविवार को दो पालियों में हुई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है। वहीं आगामी 7 व 15 अक्टूबर 2023 को होने वाली परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान तीन अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से पांच परीक्षार्थियों को पकड़ा गया था।

बाइट :

सिपाही भर्ती परीक्षा में कदाचार के आरोप में पकड़े गए दो छात्रों के विरुद्ध मुफ्फसिल थाने में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। वहीं कदाचार के आरोप में पकड़े गए तीन अन्य छात्रों को जुर्माना वसूल करने के बाद छोड़ दिया गया है।

– सागर कुमार, प्रभारी एसपी, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

5 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

5 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

7 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

13 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

13 घंटे ago