Samastipur

समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं हरित क्रांति के जनक स्व. लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर दोनों के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा एक सभा का आयोजक किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने किया।

अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री तमीम ने कहा कि आज की परिस्थिति में इस देश में गांधी के सिद्धांतों की प्रासंगीता और भी अधिक है। उन्होंने कहा कि आज देश के लिए शर्म की बात है कि गांधी के हत्यारे की विचारधारा के लोग देश पर शासन कर रहे हैं तथा पूर्व प्रधानमंत्री एवं ईमानदारी की प्रतिमूर्ति “जय जवान जय किसान” का नारा देने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को उनकी ईमानदारी एवं देश की सेवा के लिए कोटि कोटि नमन किया गया।

इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव राम कलेवर प्रसाद सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, सुनील पासवान, सोनी पासवान, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, मो० मोहिउद्दीन, देविता कुमारी गुप्ता, कामेश्वर पासवान, अब्दुल मालिक, शंभू चौधरी, नंदन कुमार चौधरी, राम विलास राय, ठाकुर मनोज भारद्वाज, विश्वनाथ सिंह हजारी, परमानंद मिश्र, उपेंद्र नाथ तिवारी, राजन कुमार वर्मा, मो० असगर अंसारी, वीरेंद्र राय, मो० इसराफील,

मो० सोहैल सिद्दीकी, प्रदीप कुमार झा, मधुरंजन कुमार चौधरी, संतोष भारती, सत्यजीत कुकर, गोलू कुमार, ओम प्रकाश, अजीत कुमार, मनीष कुमार, मो० गुलाब, सोनू कुमार, दीपक कुमार, राकेश कुमार, बिकास कुमार, हिमांशु शेखर, राकेश कुमार, सन्नी कुमार, आलोक कुमार, हामिद जोहैर, महफूज आलम, सहदेव पासवान आदि लोगों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

2 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

2 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

3 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

9 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

9 घंटे ago