Samastipur

‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य’ दिवस के अवसर पर ‘मानसिक स्वास्थ्य, एक वैश्विक मानवाधिकार’ विषयक कार्यशाला आयोजित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ‘मानसिक स्वास्थ्य एक वैश्विक मानवाधिकार’ विषयक कार्यशाला का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. रीता चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को एक ऐसी स्थिति के रूप में परिभाषित किया जाता है जिसमें एक व्यक्ति अपनी क्षमताओं को महसूस करता है। जीवन के सामान्य तनावों से निपट सकता है, उत्पादक और फलदायी रूप से काम कर सकता है और अपने समुदाय में योगदान करने में सक्षम है।

हालांकि, दुनिया भर में हर चार वयस्कों में से एक को अपने जीवन में किसी न किसी बिंदु पर मानसिक स्वास्थ्य विकार का अनुभव होगा। सहायक प्राध्यापक डॉ. कौशलेंद्र झा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति व्यक्तियों, परिवारों और समुदायों पर विनाशकारी प्रभाव डाल सकती है। वे विकलांगता, उत्पादकता में कमी और सामाजिक अलगाव का कारण बन सकते हैं। वे आत्महत्या के जोखिम को भी बढ़ा सकते हैं।

सहायक प्राध्यापक डॉ. कुमारी माला यादव ने कहा कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर, यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि सभी को अच्छे मानसिक स्वास्थ्य का अधिकार है। यह एक बुनियादी मानव अधिकार है, ठीक उसी तरह जैसे शारीरिक स्वास्थ्य या शिक्षा का अधिकार। सहायक प्राध्यापक डॉ. अरुण कुमार राय ने कहा कि अच्छे मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में हम सभी की भूमिका है। हम मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुले तौर पर और ईमानदारी से बात करके शुरू कर सकते हैं। हम मानसिक स्वास्थ्य संगठनों का समर्थन और बेहतर मानसिक स्वास्थ्य देखभाल की वकालत भी कर सकते हैं।

सहायक प्राध्यापक डॉ. इमाम अली ने कहा कि इंटरनेट मीडिया के ज्यादा उपयोग के कारण बच्चों में एकाग्रता की शक्ति कम होती जा रही है। इसलिए स्वजन को यह पता होना चाहिए कि उनका बच्चा फोन में क्या देख रहा है। वहीं जितना कम हो सके, सभी लोगों को इसके उपयोग से बचना चाहिए। इस अवसर पर पोस्टर बनाओ व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें मनोविज्ञान विभाग के डिग्री व पीजी फोर्थ सेमेस्टर तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। दोनों ही प्रतियोगिताओं के जीते हुए प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

2 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

4 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

6 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

11 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

12 घंटे ago