कलेक्ट्रेट गेट पर प्रतिनियुक्त होम गार्ड जवान की इलाज के दौरान मौत, कुछ दिनों पहले ड्यूटी के दौरान बिगड़ गई थी तबीयत
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर कलेक्ट्रेट गेट पर सुरक्षा गार्ड में प्रतिनियुक्ति होमगार्ड के जवान राजकुमार सिंह का शव शुक्रवार को होमगार्ड कार्यालय में पहुंचने पर भी रक्षक दलों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें नम आंखों से सलामी दी। बताया गया है कि होमगार्ड जवान राजकुमार सिंह की तबीयत ड्यूटी के दौरान 10 अक्टूबर को काफी खराब हो गई थी।
इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। डीएमसीएच में इलाज के दौरान ही बीती रात उनका निधन हो गया। इसके बाद शुक्रवार को होमगार्ड कार्यालय में विभाग से स्वीकृत राशि 7 हजार रुपए उनके पुत्र गुलशन कुमार को दिया गया।

