समस्तीपुर के भवनहीन विद्यालयों में भवन निर्माण के लिए पंचायती राज विभाग के पैसों का किया जाएगा उपयोग
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में अब पंचायती राज विभाग की राशि से सरकारी स्कूलों के भवन बनेंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने समस्तीपुर के डीएम व डीडीसी को निर्देश जारी किया है। इस संबंध में भेजे गये पत्र में 15 वें वित्त आयोग व षष्ठम राज्य वित्त आयोग की राशि से जिले के भवनहीन सरकारी स्कूल बनाने का आदेश दिया गया है।
बता दें कि जिले में ऐसे बहुत सारे सरकारी स्कूल हैं जो भवनहीन हैं जहां पर जमीन तो उपलब्ध है किन्तु भवन है ही नहीं। या भवन हैं तो काफी जर्जर हैं। वैसे शिक्षा विभाग अपने संसाधनों से हर साल इस प्रकार के भवनों को बनाने के लिए राशि देता है फिर भी सभी स्कूलों को राशि उपलब्ध नहीं हो पाती। ऐसे में शिक्षा विभाग को दूसरे विभाग से इस मामले में सहयोग लेने के लिए विवश होना पड़ा है। इसी परिप्रेक्ष्य में शिक्षा विभाग ने उक्त आदेश जारी किया है।
आप Samastipur Town को YouTube पर भी Subscribe कर सकते हैं :

