Samastipur

कलश स्थापन आज; समस्तीपुर में पूजा पंडालों से लेकर घर तक तैयारी पूरी, आज शैल पुत्री की पूजा

तस्वीर : कृष्णा टाॅकीज (BHTC Hall), बहादुरपुर 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शैल पुत्री की पूजा के साथ ही रविवार को नवरात्र का अनुष्ठान शुरू हो जाएगा। इसको लेकर शनिवार को शहर में पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए सुबह से देर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं कलश स्थापन के पूर्व गंगा जल लाने व स्नान के लिए सिमरिया समेत गंगा के अन्य घाटों पर जाने वाले लोगों की सुबह से शाम तक कतार लगी रही। छोटे बड़े वाहनोंं के अलावा बाइक से बड़ी संख्या में महिला व पुरूष गंगा स्नान के लिए गंगा के किनारे गये।

इधर, पूजा पंडालों में भी दुर्गा पूजा की तैयारी ने जोर पकड़ लिया है। जहां पंडाल का निर्माण तेजी से किया जाने लगा है वहीं मर्तिकार प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुट गये हैं। रविवार को होने वाले कलश स्थापन के लिए शहर के रामबाबू चौक, गणेश चौक, गुदरी बाजार, मारवाड़ी बाजार, गोला रोड आदि जगहों पर चुनरी, कलश, दीप, अगरबत्ती, फूल माला व पूजन सामग्री के अलावा सजावट के सामान की दुकानों पर सुबह से शाम तक लोगों ने खरीदारी की।

कलश खरीदारी के लिये लगी रही भीड़ :

कुंभकारों के यहां कलश की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं कई लोग प्रसाद बनाने के लिए नए वर्तन की खरीदारी कर रहे थे। कलश स्थापन तथा नवरात्र में मां दुर्गा की अराधना करने वाले भक्त नए वस्त्रों की खरीदारी किया। धोती, गमछा, गंजी आदि की खरीदारी के साथ माता के नौ रूपों वाली तस्वीर की बिक्री भी खुब हुई। दुर्गा सप्तशती का पाठ करने के लिए धार्मिक पुस्तकों की बिक्री काफी हुई।

फल की दुकानों की भी बढ़ गयी संख्या :

नवरात्र को लेकर शहर में फल के दुकानों की भीं सख्या बढ़ गयी है। दूकानदारों ने फल का विशेष रूप से स्टॉक मंगवाया है। दुकानों पर खासकर केला व सेव की भरमार थी। वैसे अनार, संतरा भी दुकानों पर थे लेकिन उसकी संख्या कम थी। पहले जिस बाजार में जहां तीन से चार दुकान ही दिखते थे वहीं शनिवार को दुकानों की संख्या बढ़ कर एक दर्जन से अधिक हो गये। पूजा करने वाले लोग इन दुकानों पर फल की खरीदारी में जुटे हुए थे।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

10 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

11 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

19 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

21 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

23 घंटे ago