Samastipur

मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में नेशनल हेरिटेज क्विज-2023 का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- विरासत का संरक्षण आवश्यक है। विरासत हमारी पहचान है। हमारी संस्कृति विश्व में उत्तम रही है। इसका संरक्षण और संवर्धन कर हम विश्व में अपनी पहचान को बनाए रख सकते हैं। विश्व गुरु के रूप में स्थापित हो सकते हैं। इसमें युवाओं और बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनको जागरूक कर विरासत संरक्षण किया जा सकता है। उक्त बातें आज शनिवार को इंटेक नेशनल हेरिटेज क्विज 2023 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रोफेसर एन.के. अग्रवाल ने कही।

समस्तीपुर शहर के मथुरापुर घाट स्थित मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल नेशनल हेरिटेज, दरभंगा चैप्टर द्वारा नेशनल हेरिटेज क्विज 2023 का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्घधाटन इंटेक दरभंगा चैप्टर के संयोजक प्रो. एनके अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि भारत में विरासत जागरूकता और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 27 जनवरी, 1984 को इंटेक की स्थापना की गई थी। आज इंटेक दुनिया के सबसे बड़े विरासत संगठनों में एक माना जाता है, देशभर में इसके 200 से अधिक चैप्टर है। इसके द्वारा प्राकृतिक और निर्मित विरासत के संरक्षण का काम किया जा रहा है। इंटेक का मुख्यालय नई दिल्ली में है।

यह वास्तुकला विरासत, प्राकृतिक विरासत,कला और भौतिक विरासत,अमूर्त सांस्कृतिक विरासत,विरासत शिक्षा और संचार सेवा, शिल्प और सामुदायिक सेल, अध्याय, इंटेक विरासत अकादमी, विरासत पर्यटन जैसे विभिन्न प्रभागो के माध्यम से संचालित होता है। इंटेक की डॉक्यूमएंट्री फिल्म “दी ब्लैक पाटरी ऑफ निजामाबाद” ने हेरिटेज फिल्म में “निर्देशक विशेष पुरस्कार” जीता। इंटेक ने राष्ट्रपति भवन में रखी कला वस्तुओ के संरक्षण का काम किया है।

दरभंगा चैप्टर की शुरुवात 2016 में की गई थी। इसकी स्थापना से अबतक कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। पहली बार समस्तीपुर में इसका आयोजन किया गया है। इंटेक नेशनल हेरिटेज क्विज 2023 का आयोजन बच्चो में विरासत के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए किया गया है। क्विज भारत की विरासत और संस्कृति पर आधारित है और इससे स्कूली बच्चों के बीच हमारे गौरवशाली राष्ट्र के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसमें हाई स्कूल के छात्रों को शामिल किया गया है। इसमें पहले लिखित राउंड कराया गया।

प्रश्न भारत की विरासत के साथ-साथ राज्य और शहर की विरासत पर आधारित है। इसके बाद मौखिक राउंड कराया गया। इसके लिए शहर के 12 स्कूल को बुलाया गया था। इसमें होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के 23 विद्यार्थी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, मुक्तापुर के 12, ए० वाई० इंटरनेशनल स्कूल, रेबरा, समस्तीपुर का 49 , गर्ल्स हाई स्कूल काशीपुर , समस्तीपुर के 16, प्लस वन मिल्लत एकेडमी, समस्तीपुर का 16, यू एम एस अकबरपुर समस्तीपुर का 09, मॉडल इंटर स्कूल ,बहादुरपुर , समस्तीपुर का 15, एस आई के एस आई डी गर्ल्स हाई स्कूल, घोष लेन, समस्तीपुर के 33, प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल, समस्तीपुर के चार छात्र-छात्राओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। इस प्रकार कुल 174 छात्र-छात्राओं ने गूगल फॉर्म जमा किया था परंतु इस कार्यक्रम में 133 छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

मौलाना मजहरूल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अंजुम वारिस ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने धरोहर का ध्यान रखना चाहिए और दूसरो को भी जागरूक करने की दिशा में काम करना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित मौलाना मजहरूल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सचिव मो. अबू सईद ने कहा कि हमारा महाविद्यालय हमेशा समाज सेवा पर ध्यान केंद्रित कर काम करता है। हमारे छात्र छात्रा हमेशा समाजपयोगी कार्य में लगे रहते हैं। उन्होंने प्रो. अग्रवाल को यह कार्यक्रम कराए जाने के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अशोक कुमार अकेला, जितेंद्र कुमार, अंकित कुमार, गौतम गोविंद, रुखसंदा यासमीन, जुल्फिकार आलम, रंजन कुमार, राम शंकर राय, अवधेश कुमार राय, प्रशांत कुमार आदि ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभिन्न संस्थान के अन्य शिक्षक, निदेशक, प्रधानाचार्य आदि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

9 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

10 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

18 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

20 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

22 घंटे ago