Samastipur

समस्तीपुर में जुआ खेलने के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, एक को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर में जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के अकलू चौक के पास की है। मृतक की पहचान हलई ओपी के कौआ गांव के रहने वाले राजेश महतों उर्फ मक्खन महतों के 28 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार चौधरी के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मृतक के परिजन का बताना है कि युवक कपड़े का दुकान चलाता था। शनिवार की शाम अपने दोस्त के साथ बाइक से ताजपुर गया था। वहां जुआ खेलने के दौरान ही कुछ विवाद हुआ था। जिसके बाद लौटने के दौरान देर रात मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के अकलू चौक के पास उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

वहीं परिजनों के पहुंचने पर रविवार की सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं मृतक के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि मृतक को दो गोली मारी गई है। एक गोली कनपटी के नीचे गर्दन पर और एक गोली पेट में लगी है।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

14 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

23 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago