Bihar

बिहार: मातम में बदली जितिया पर्व की खुशियां, सेल्फी के चक्कर में नदी में समाई पांच लड़कियों में तीन का शव मिला

भोजपुर में सेल्फी लेने के चक्कर में पांच लड़कियां सोन नदी में डूब गई। इनमें से तीन की लाश बरामद हुई है। अन्य दो लड़कियों की तलाश जारी है। बिहार में सेल्फी के चक्कर में पांच-पांच लड़की का इस तरह डूब जाने का यह पहला मामला है। हैरान करने वाले इस हादसे ने पांच लोगों को डूबा दिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। पुलिस एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से अन्य दो युवती की तलाश में जुटी है।

एक-दूसरे को बचाने में पांचों डूब गईं

यह हादसा चांदी थाना क्षेत्र के चांदी बहियारा गांव में हुआ। सोननदी में लापता लड़कियों में दो सगी बहन समेत तीन एक ही परिवार की हैं। अन्य दो लड़कियां भी आपस में रिश्तेदार हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी लड़कियां नहाने के बाद एक साथ सेल्फी ले रही थीं। तभी उनमें से एक का पैर फिसला और वह गिरने लगी। गहराई में जाते देख दूसरी लड़की उसे बचाने के लिए गई। इस तरह पांचों लड़कियां एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में गहरे पानी में गिर गयीं और नदी की तेज धार में बहने लगी। उन्हें नदी के तेज धार में बहते देख वहां मौजूद व्रती और महिलाएं चीख-पुकार मचाने लगी, लेकिन इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, पांचों लड़कियां नदी की तेज धार में बह गईं।

पिछले साल हुई थी एक की शादी

लापता लड़कियों की पहचान चांदी निवासी चितरंजन वर्मा की दो बेटी पूनम (16) और सुमन (15), उनके भाई देवेन्द्र वर्मा की बेटी अंजली (18), अनिता (21) और दशरथ यादव की बेटी निशा (16) के रूप में की गई है। नदी की तेज धारा में बहने वालों में एक ही परिवार की तीन और एक परिवार की दो लड़कियां थीं, जिनमें से एक की शादी पिछले वर्ष हुई थी। घटना शनिवार शाम पांच बजे की है। जिस घाट पर घटना हुई है, वह आबादी से काफी दूर है। इस वजह से जबतक लोग मदद के लिए पहुंचते, तब तक पांचों युवतियां नदी की तेज धार में बह गईं।

अन्य दो लड़कियाें की तलाश जारी

परिजनों ने बताया कि सभी युवतियां जितिया पर्व पर व्रतियों के साथ सोन नदी में स्नान करने गयी थी। चांदी थानाध्यक्ष सौरभ कुमार का कहना है कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबी हुई तीन लड़कियों की लाशें मिल गई है। अन्य की तलाश जारी है। सेल्फी लेने के चक्कर में ऐसा हादसा पहली बार हुआ। इससे आम लड़के-लड़कियों को सबक लेना चाहिए कि सेल्फी लेने के चक्कर में कभी भी जान से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

6 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

10 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

10 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

11 घंटे ago