Samastipur

मां की फटकार के बाद आवेश में आकर छात्र ने खाया कीटनाशक दवा, नाजुक स्थिति में समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- कोचिंग पढ़ने जाने के लिए कहने पर एक छात्रा ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। छात्र को गंभीर स्थिति में बुधवार को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र की पहचान समस्तीपुर जिले के सीमावर्ती जिले मुजफ्फरपुर के सकरा थाना अंतर्गत रैनी गांव के नंदकिशोर सहनी के 15 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में छात्र के पिता नंदकिशोर साहनी ने बताया कि उनका पुत्र सचिन नवम वर्ग का छात्र है। सचिन बुधवार सुबह देर तक सोया हुआ था, जिस पर उनकी पत्नी यानि सचिन की मां ने सचिन को उठाते हुए कहा कि तुम्हारा छोटा भाई पढ़ने के लिए कोचिंग चला गया, तुम सिर्फ सोते ही रहो। डांट लगने के बाद आवेश में आकर नींद से जगे सचिन ने सब्जी के खेत में डालने वाला कीटनाशक दवा खा लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।

आनन-फानन में उसे सकरा पीएससी लाया गया। जहां से उसे केएमसीएच रेफर कर दिया गया, लेकिन नजदीक होने के कारण उसे परिवार के लोग समस्तीपुर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज जारी है। छात्र की स्थिति नाजुक बताई गई है। हालांकि छात्र के बेहोश होने के कारण उसका बयान नहीं लिया जा सका। जानकारी के अनुसार सचिन बीते देर रात दुर्गा मेला देखकर लौट रहा था, देर से घर लौटने के कारण भी उसे डांट-फटकार लगाई गई थी। इसके बाद आवेश में जाकर सचिन ने कीटनाशक दवा खा लिया। खबर लिखे जाने तक छात्र को होश नहीं आया है।

Avinash Roy

Recent Posts

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

49 मिनट ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

3 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

5 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

5 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

6 घंटे ago