समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बालकृष्णापुर मड़वा पंचायत अंतर्गत कोल्ड स्टोरेज ढाला के समीप दो पक्षों के बीच रविवार को हुई झड़प में एक पक्ष के द्वारा चलाई गई गोली से एक व्यक्ति जख्मी हो गया।
जख्मी व्यक्ति की पहचान बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत निवासी जोधन महतो के पुत्र पिंटू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है, वहीं आसपास के लोग दहशत में हैं। इधर थाना अध्यक्ष फिरोज आलम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में लगे हैं।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि दो पक्षों के बीच विगत कई महीनों से तनाव चल रहा था, जिसमें एक पक्ष के द्वारा आज दोपहर करीब एक बजे हवाई फायरिंग की गई। गोली चलने की सूचना पुलिस को दी गई, परंतु पुलिस की उदासीनता के कारण कुछ घंटे बाद पुनः गोली चलाई गई, जिसमें पिंटू कुमार के हाथ में गोली लग गई। जख्मी अवस्था में पिंटू को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।
घटना के बाद नाराज लोगों ने दो मोटरसाइकिल समेत आसपास के कई दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। समाचार प्रेषण तक दोनों पक्षों के बीच तनाव बरकरार है, पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…
समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…
बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…